पार्टी संगठन का विस्तार करते हुए इनेलो ने जिला करनाल की कार्यकारिणी, हलका/जोन अध्यक्षों एवं प्रकोष्ठों के जिला संयोजकों की नई नियुक्तियां की

July 21, 2021

पार्टी संगठन का विस्तार करते हुए इनेलो ने जिला करनाल की कार्यकारिणी, हलका/जोन अध्यक्षों एवं प्रकोष्ठों के जिला संयोजकों की नई नियुक्तियां की

चंडीगढ़, 21 जुलाई  रवि पथ :

प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी एवं करनाल जिला के प्रभारियों रामेश्वर दास, जोगेन्द्र कालवां और चत्तर सिंह कश्यप ने जिला प्रधान यशवीर राणा एवं जिला के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से सलाह मश्विरा उपरांत इनेलो प्रदेशाध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ओम प्रकाश चौटाला और प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला से स्वीकृति लेने के बाद बुधवार को जिला करनाल की कार्यकारिणी, हलका/जोन अध्यक्षों, एवं प्रकोष्ठों के जिला संयोजकों की नई नियुक्तियां की हैं। नफे सिंह राठी ने बताया कि इससे पहले आठ जिलों की कार्यकारिणी घोषित हो चुकी है करनाल नौवा जिला है।

हलका अध्यक्षों की नियुक्ति करते हुए जिला पार्षद रघबीर सिंह को हलका घरौंडा, भरत मडहान डबकौली को हलका इंद्री, ओम प्रकाश सलूजा को हलका करनाल, धर्मवीर पाढा को हलका असंध और भगवंत सिंह संधू को नीलोखेड़ी का हलका अध्यक्ष बनाया गया है।

हलका नीलोखेड़ी के जोन अध्यक्षों में सुखचैन सिंह को निसिंग, सुखराम को निगदू, गोपाल राणा को तरावड़ी और सुखबीर इनसपुर को नीलोखेड़ी का जोन अध्यक्ष, हलका इन्द्री के जोन अध्यक्षों में पवन चौगामा को गढ़ी बीरबल चौगामा, अशोक कंबोज को इन्द्री, महेन्द्र रोड को कुंजपुरा, होशियार सिंह सरपंच को भादसों, देविन्द्र सिंह कुडक को उचाना, नीटू कलरा को कलरा और मांगे राम चहल को बीबीपुर का जोन अध्यक्ष, हलका करनाल के जोन अध्यक्षों में संजय कंबोज को करनाल शहर, बीएल धानिया को रामनगर, कर्मवीर को काछवा एवं राजेश विज को अर्बन एरिया का जोन अध्यक्ष, हलका घरौंडा के जोन अध्यक्षों में जगदीश सरपंच को बरसत, कृष्ण राणा को घरौंडा, संजय नंबरदार को नंगला चौक और जसबीर संधू को गगसीना जोन अध्यक्ष, हलका असंध के जोन अध्यक्षों में सुरेश बेनीवाल को असंध, महेन्द्र मानपुरा को बला और सालवन, सुभाष जुंडला को जुंडला, हरविन्द्र सिंह को जलमाना एवं पूर्व सरपंच इशम सिंह जोली को गंगाटहेडी राहडा का जोन अध्यक्ष बनाया गया है।

जिला करनाल के प्रकोष्ठों के जिला संयोजकों में प्रकाश कौर को महिला प्रकोष्ठ, ओम प्रकाश लाठर को भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, बलवान बाल्मीकि को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, मन्नु कश्यप को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, राजेन्द्र जैन को व्यापार प्रकोष्ठ, शोकिन राणा को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, सरविन्द्र संधू को युवा प्रकोष्ठ, शमशेर नरवाल को कर्मचारी प्रकोष्ठ, हरदेव सिंह को किसान प्रकोष्ठ, महेन्द्र सिंह को श्रमिक प्रकोष्ठ, अजमेर सिंह को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ, विरेन्द्र पहल को कानूनी प्रकोष्ठ, रमेश बाजीगर को टपरीवास, ब्रजपाल राणा को चिकित्सक प्रकोष्ठ, विक्रम सिंह को खेल प्रकोष्ठ एवं सन्नी मान को आईएसओ छात्र प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।

जिला कार्यकारिणी में शमशेर सिंधड़ को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजरूप मान, प्रेम राणा, सुनील खजामदा, सरदार गुरबाज सिंह, होशियार सिंह, विक्रम नंबरदार और रणदीप मान को जिला उपाध्यक्ष, प्रदीप कंबोज को जिला प्रधान महासचिव, रखपाल राणा,जगबीर गोयत, हरिकिशन, सरदार रविन्द्र सिंह, जोगा सिंह, संतलाल सरपंच और रामधारी को जिला महासचिव, संजीव नीटू को संगठन सचिव, रोहताश बेगमपुर, हाकम सिंह, शिवचरण, मामूराम, महेन्द्र सैनी, जगमाल राणा और जोगेन्द्र सिंह को जिला सचिव, मनोज बंसल को जिला कोषाध्यक्ष, राजेश सिंगला को जिला मिडिया प्रभारी एवं हुक्म सिंह को जिला कार्यालय सचिव नियुक्त किया है।