कुरुक्षेत्र के उमरी स्थित रेस्टोरेंट के सामने लगाए बैरिकेड,होटल संचालक और किसान संयुक्त मोर्चा ने किया विरोध।

June 22, 2021

कुरुक्षेत्र के उमरी स्थित रेस्टोरेंट के सामने लगाए बैरिकेड,होटल संचालक और किसान संयुक्त मोर्चा ने किया विरोध।

कुरुक्षेत्र रवि पथ :

दिल्ली अमृतसर नेशनल हाईवे पर किसान आंदोलन में पिछले 6 महीने से किसानों के लिए लगातार निशुल्क दूध पानी और भोजन की सेवा कर रहे राम सिंह राणा पर प्रशासन ने की कार्रवाई। दिल्ली अमृतसर नेशनल हाईवे पर स्थित उनके होटल के आगे बड़े-बड़े बैरिकेडिंग लगाकर होटल को जाने वाले रास्तों को किया बंद आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते कि इतने बड़े-बड़े पत्थर उनके होटल के आगे लगा दिए गए हैं ताकि किसान अब राम सिंह राणा के होटल पर लंगर पानी की निशुल्क सेवा का लाभ ना ले सके।

 

अभी 2 दिन पहले ही शिरोमणि अकाली दल हरियाणा प्रदेश प्रवक्ता व सिख समाज द्वारा कुरुक्षेत्र के ऐतिहासिक गुरुद्वारा छठी पातशाही में किसान आंदोलन में सेवा दे रहे समाजसेवी राम सिंह राणा को सम्मानित भी किया गया था।

 

कुरुक्षेत्र के उमरी स्थित रेस्टोरेंट के सामने लगाए बैरिकेड,होटल संचालक और किसान संयुक्त मोर्चा ने किया विरोध।
पिछले 6 महीनों से भी ज्यादा समय से किसान आंदोलन में अपनी सेवाएं दे रहे गोल्डन हट रेस्टोरेंट के संचालक एवं समाजसेवी राम सिंह राणा के उमरी स्थित होटल के सामने पत्थर के बड़े बड़े बेरिकेड्स लगा दिए गए है। जिससे होटल संचालक ने रोष प्रकट किया।

बातचीत करते हुए होटल संचालक रामसिंह राणा ने बताया कि किसान आंदोलन में सेवा करने का सरकार द्वारा इनाम दिया गया है।पिछले काफी समय से होटल में अच्छा काम चल रहा था। आनन फानन में प्रशासन द्वारा गड्ढे खोदकर बड़े बड़े बेरिकेड्स गाड़ दिए गए है। किसानों के लिए की जा रही फ्री लंगर पानी सेवा सरकार को हमारी सेवा हजम नही हुई और ये सील दिया गया है।

 

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता राकेश बैंस ने कहा कि किसानों का साथ देने वाले हर व्यक्ति के साथ सरकार इसी तरह के काम कर रही है। अगर सरकार को होटल के सामने बेरिकेड्स करने है तो सब होटलों के आगे करें। इस मुद्दे ओर संयुक्त किसान मोर्चा बड़ा फैंसला लेगा। बता दें कि 2 दिन पहले ही राणा को गुरुद्वारा छठी पातशाही कुरुक्षेत्र में शिरोमणि अकाली दल हरियाणा के प्रदेश प्रवक्ता वह सिख समाज की ओर से सम्मानित किया गया था। जिसके परिणामस्वरूप बीते दिन उनके होटल के सामने बड़े बड़े बेरिकेड्स लगाकर उनके होटल की ओर आने वाले रास्ते को बन्द कर दिया गया।