कानपुर शूटआउट का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विकास दुबे गिरफ्तार, इस तरह चढ़ा पुलिस के हत्थे

July 9, 2020

कानपुर शूटआउट का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विकास दुबे गिरफ्तार, इस तरह चढ़ा पुलिस के हत्थे

9 जुलाई उज्जैन रवि पथ

कानपुर शूटआउट के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विकास दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विकास दुबे मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी विकास दुबे उज्जैन के महाकाल मंदिर में आया था। यहां पर सुरक्षाकर्मियों ने देख लिया और तुरंत ही पुलिस को सूचना दी।

जानकारी के मुताबिक गैंगस्टर विकास दुबे हरियाणा से भागकर मध्य प्रदेश के उज्जैन पहुंच गया था। जिसके बाद आज सुबह ही वह महाकाल मंदिर पहुंचा था, वहां पर सुरक्षाकर्मियों की मुस्तैदी काम आई और उन्होने विकास दुबे को देखते ही पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस की टीम ने विकास दुबे को वहीं पर दबोच लिया।

आपको बता दें कि कानपुर शूटआउट का मुख्य आरोपी विकास दुबे कई दिनों से फरार था। विकास दुबे ने आठ पुलिसकर्मियों की हत्या की थी। विकास दुबे पर पांच लाख रुपये का इनाम रखा गया था।