मंत्रीगणों, सांसदों एवं विधायकों सहित पांच जिलों के पार्टी पदाधिकारियों ने भाजपा संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट को दी विदाई

November 20, 2020

मंत्रीगणों, सांसदों एवं विधायकों सहित पांच जिलों के पार्टी पदाधिकारियों ने भाजपा संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट को दी विदाई

पार्टी को शीर्ष तक पहुंचाने में भाजपा संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट का अहम योगदान

हिसार, 19 नवंबर रवि पथ :

प्रदेश में 10 वर्ष के बेहतरीन संगठनात्मक कार्य करने वाले भाजपा संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट के सम्मान में आज पार्टी कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इक्_ïा हुए दिग्गज भाजपा नेताओं ने सफल कार्यकाल के लिए उन्हें बधाई दी और उत्तराखंड में उनके आगामी कार्यकाल के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। अपने संबोधन में भाजपा संगठन महामंत्री ने हरियाणा में 10 वर्ष के दौरान अपने अनुभवों को सांझा करते हुए कहा कि प्रदेश में पार्टी को जो सफलता मिली उसका श्रेय समस्त पार्टी कार्यकर्ताओं को जाता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में हमने अभी बहुत अच्छा कार्य किया है, लेकिन अभी भी सबसे अच्छा करने के लिए हमें बहुत अधिक मेहनत करनी होगी।
समारोह की अध्यक्षता कर रहे पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं पब्लिक एंटरप्राईजिज ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला ने कहा कि संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट ने अपने कार्यकाल के दौरान संगठन व पार्टी को बेहद मजबूत किया, इसी का परिणाम है कि प्रदेश की जनता ने लगातार दो बार भाजपा की सरकार बनाकर सेवा का अवसर प्रदान किया। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि भाजपा आज जिस मुकाम पर है, उसे वहां तक लाने में संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट का अहम योगदान रहा है।
डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने कहा कि कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाकर उनसे सर्वश्रेष्ठï लेना संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट की सबसे बड़ी खूबी रही। यही कारण है कि आज भाजपा का संगठन पूरी दुनिया में सबसे अधिक मजबूत माना जाता है। हिसार के सांसद बृजेंद्र सिंह ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरियाणा में 10 लोकसभा सीटों को जीतने के पीछे संगठन के कार्यकर्ताओं की बड़ी ताकत है और उन्हें तरासने में संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट का बड़ा योगदान है। सिरसा की सांसद सुनीता दुग्गल व राज्यसभा सांसद डीपी वत्स ने भी कार्यक्रम को संबोधित कर अपने अनुभवों को सांझा किया।


समारोह का मंच संचालन कर रहे हिसार के विधायक डॉक्टर कमल गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में मंडल प्रमुख, बूथ पालक, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख, शक्ति पालक, पन्ना प्रमुख जैसे संगठनात्मक बदलाव संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट की दूरदर्शिता का परिणाम है, जिसके चलते पार्टी सत्तासीन हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र ने समारोह में पहुंचे सभी मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के कारण ही पार्टी ने प्रदेश की सत्ता के साथ-साथ जिला परिषदों, नगर निगम चुनाव तथा ग्राम पंचायतों जैसे चुनावों में भी अभुतपूर्व सफलता हासिल की।
इस अवसर पर भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ, फतेहाबाद के विधायक दुड़ाराम, रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा, वरिष्ठï भाजपा नेता श्रीनिवास गोयल, मेयर गौतम सरदाना, प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, भाजपा नेता सोनाली फोगाट, जगदीश चोपड़ा, जिला भाजपा प्रभारी डॉ ओमप्रकाश पहल, जींद जिलाध्यक्ष राजू मोर, भिवानी जिलाध्यक्ष शंकर धूपड़, फतेहाबाद जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, सिरसा जिलाध्यक्ष आदित्य चौटाला, जिला महामंत्री आशा खेदड़, प्रवीन जैन, पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, कर्ण सिंह रानोलिया, रवि सैनी, सीमा गैबीपुर, अनिल मानी, रामचंद्र गुप्ता, नरेश नैन, अरूण दत्त, कविता केडिय़ा, सुरेश गोयल धुपवाला, हेमंत शर्मा, रत्न सैनी सहित अन्य वरिष्ठï पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।