वैक्सीनेशन अभियान : जिले में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 11 लाख के पार

September 20, 2021

वैक्सीनेशन अभियान : जिले में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 11 लाख के पार

हिसार, 20 सितंबर  रवि पथ :

कोरोना महामारी से बचाव को लेकर जिले में चलाए जा रहे वैक्सीनेशन अभियान के तहत अभी तक कुल 11 लाख 3 हजार 998 वैक्सीन डोज दी जा चुकी है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ तरुण ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 8 लाख 70 हजार 229 लोगों को वैक्सीन की प्रथम डोज तथा 2 लाख 33 हजार 769 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि 14 हजार 511 हेल्थ केयर वर्कर्स ने वैक्सीन की पहली डोज तथा 14 हजार 6 ने दूसरी डोज ली है। इसी प्रकार से 8 हजार 775 फ्रंट लाइन वर्कर वैक्सीन की पहली डोज तथा 8 हजार 164 ने दूसरी डोज ली है। 60 वर्ष से ऊपर के 1 लाख 29 हजार 681 नागरिकों ने पहली डोज तथा 62 हजार 746 लोगों ने दूसरी डोज भी ली है। इसी तरह से 45 से 60 आयु वर्ग के 2 लाख 673 लोगों ने प्रथम डोज तथा 76 हजार 248 लोगों ने दूसरी डोज ले ली है। 18 से 44 आयु वर्ग के 5 लाख 16 हजार 589 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज तथा 72 हजार 605 ने दूसरी ड़ोज ली है।