वैक्सीनेशन अभियान : जिले में 22 लाख 55 हजार 500 वैक्सीन डोज दी गई

March 19, 2022

वैक्सीनेशन अभियान : जिले में 22 लाख 55 हजार 500 वैक्सीन डोज दी गई

हिसार, 19 मार्च  रवि पथ :

जिला प्रशासन द्वारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में चलाए जा रहे वैक्सीनेशन अभियान के तहत अभी तक कुल 22 लाख 55 हजार 500 कोरोना रोधी वैक्सीन डोज दी जा चुकी है।
यह जानकारी देते हुए डिप्टी सिविल सर्जन डॉ तरूण ने बताया कि 13 लाख 7 हजार 555 लोगों को वैक्सीन की प्रथम डोज, 9 लाख 35 हजार 687 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज तथा 12 हजार 258 प्रिकॉशनरी डोज दी जा चुकी है। इसी प्रकार से 14 हजार 546 हेल्थ केयर वर्कर ने पहली डोज, 14 हजार 516 ने दूसरी डोज तथा 4 हजार 107 हेल्थ केयर वर्कर ने प्रिकॉशनरी डोज ली है। 8 हजार 795 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने पहली डोज, 8 हजार 943 ने दूसरी डोज तथा 4 हजार 689 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने प्रिकॉशनरी डोज ली है। उन्होंने बताया कि 60 वर्ष से ऊपर के 1 लाख 70 हजार 574 नागरिकों ने पहली डोज, 1 लाख 30 हजार 630 लोगों ने दूसरी डोज तथा 3 हजार 462 लोगों ने प्रिकॉशनरी डोज भी ली है। इसी तरह से 45 से 60 आयु वर्ग के 2 लाख 62 हजार 337 लोगों ने प्रथम डोज तथा 2 लाख 2 हजार 831 लोगों ने दूसरी डोज ले ली है। 18 से 44 आयु वर्ग के 7 लाख 95 हजार 766 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज तथा 5 लाख 55 हजार 141 ने दूसरी डोज ली है। उन्होंने बताया कि 15 से 18 आयु वर्ग के 55 हजार 366 युवाओं ने वैक्सीन की पहली डोज तथा 23 हजार 626 युवाओं ने वैक्सीन की दूसरी डोज ली है। इसी प्रकार 12 से 14 आयु वर्ग के 171 बच्चों को वैक्सीन की प्रथम डोज दी गई।