वैक्सीनेशन अभियान : जिले में अभी तक कुल 19 लाख 83 हजार 80 वैक्सीन डोज दी गई

January 6, 2022

वैक्सीनेशन अभियान : जिले में अभी तक कुल 19 लाख 83 हजार 80 वैक्सीन डोज दी गई

15 से 18 आयु वर्ग के 37 हजार 521 युवाओं ने वैक्सीन की पहली डोज ली

हिसार, 06 जनवरी रवि पथ :

कोरोना महामारी की तीसरी लहर के खतरों को सीमित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सघन वैक्सीनेशन अभियान लगातार जारी है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ तरूण ने बताया कि अभियान के तहत अभी तक कुल 19 लाख 83 हजार 80 वैक्सीन डोज दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि 11 लाख 97 हजार 161 लोगों को वैक्सीन की प्रथम डोज तथा 7 लाख 85 हजार 919 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा चुकी है। 14 हजार 575 हेल्थ केयर वर्कर्स ने वैक्सीन की पहली डोज तथा 14 हजार 427 ने दूसरी डोज ली है। इसी प्रकार से 8 हजार 779 फ्रंट लाइन वर्कर ने वैक्सीन की पहली डोज तथा 8 हजार 662 ने दूसरी डोज ली है। 60 वर्ष से ऊपर के 1 लाख 59 हजार 728 नागरिकों ने पहली डोज तथा 1 लाख 16 हजार 83 लोगों ने दूसरी डोज भी ली है। इसी तरह से 45 से 60 आयु वर्ग के 2 लाख 53 हजार 564 लोगों ने प्रथम डोज तथा 1 लाख 88 हजार 234 लोगों ने दूसरी डोज ले ली है। 18 से 44 आयु वर्ग के 7 लाख 22 हजार 994 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज तथा 4 लाख 58 हजार 513 ने दूसरी डोज ली है। उन्होंने बताया कि 15 से 18 आयु वर्ग के 37 हजार 521 युवाओं ने वैक्सीन की पहली डोज ली हैं।