कोरोना वैक्सीनेशन : 71 प्रतिशत लक्षित समूह को पहली डोज दी गई

September 28, 2021

कोरोना वैक्सीनेशन : 71 प्रतिशत लक्षित समूह को पहली डोज दी गई

उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दूसरी डोज पर ध्यान केंद्रित करने के दिए निर्देश

हिसार, 28 सितंबर  रवि पथ :

उपायुक्त डॉ प्रियंका सोनी ने बताया कि कोरोना महामारी से बचाव को लेकर जिले में वैक्सीनेशन अभियान निरंतर जारी है। इसी के परिणाम स्वरूप लक्षित समूह को प्रथम डोज देने का कार्य 71 प्रतिशत से अधिक हो गया है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दूसरी डोज पर ध्यान केंद्रित करने की हिदायत देते हुए ऐसे सभी लोगों से संपर्क साधने के निर्देश दिए है जिनकी दूसरी डोज लंबित हो चुकी है।
उपायुक्त ने बताया कि अभी तक कुल 11 लाख 89 हजार 196 वैक्सीन डोज दी जा चुकी है। 9 लाख 28 हजार 998 लोगों को वैक्सीन की प्रथम डोज तथा 2 लाख 60 हजार 198 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि 14 हजार 527 हेल्थ केयर वर्कर्स ने वैक्सीन की पहली डोज तथा 14 हजार 16 ने दूसरी डोज ली है। इसी प्रकार से 8 हजार 778 फ्रंट लाइन वर्कर वैक्सीन की पहली डोज तथा 8 हजार 171 ने दूसरी डोज ली है। 60 वर्ष से ऊपर के 1 लाख 34 हजार 56 नागरिकों ने पहली डोज तथा 65 हजार 30 लोगों ने दूसरी डोज भी ली है। इसी तरह से 45 से 60 आयु वर्ग के 2 लाख 11 हजार 74 लोगों ने प्रथम डोज तथा 81 हजार 574 लोगों ने दूसरी डोज ले ली है। 18 से 44 आयु वर्ग के 5 लाख 60 हजार 563 लोगों ने पहली डोज तथा 91 हजार 405 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज ली है।