नरवाना हल्के के गांव खरडवाल में धूमधाम से मनाया गया भगवान वाल्मीकि जयंती समारोह

October 31, 2020

नरवाना हल्के के गांव खरडवाल में धूमधाम से मनाया गया भगवान वाल्मीकि जयंती समारोह

नरवाना, 31 अक्तूबर  रवि पथ :

नरवाना हल्के के गांव खरडवाल में आज भगवान वाल्मीकि जयंती समारोह बडे धूमधाम से मनाया गया। सम्बोधित करते हुए राजेश अम्बरसर ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने पवित्र ग्रंथ रामायण की संस्कृत में रचना की थी। माना जाता है कि महर्षि वाल्मीकि ने त्रेता युग में नारद मुनि से भगवान राम की कहानी सुनी थी। उसके बाद उन्हीं के मार्गदर्शन में महर्षि ने महाकाव्य लिखा। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, अश्विन माह की पूर्णिमा के दिन वाल्मीकि जयंती मनाई जाती है। वाल्मीकि जयंती को प्रकट दिवस या प्रगति दिवस भी कहा जाता है |

इस दिन भक्त मंदिरों में भगवान राम की पूजा-अर्चना करते हैं। साथ ही, रामायण का पाठ भी करते हैं। इसके अलावा, आज के दिन भक्त महर्षि वाल्मीकि के मंदिर भी दर्शन के लिए जाते हैं। जयंती समारोह में संदीप, सोनू खरडवाल, कुलदीप, मनु सरपँच प्रतिनिधि, अनूप नैन, ब्लॉक समिति मेम्बर, कुलदीप मलिक, संजय नेहरा, मदन फरैण, अंकित, अनिल क्लोदा, सोनू बिखेवाला सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने टोहाना हल्के के गांव समैन उमेश गिल के सुपुत्र की शादी समारोह में शिरकत की।