जिले में 21 लाख 17 हजार 432 वैक्सीनेशन डोज दी गई

January 25, 2022

 जिले में 21 लाख 17 हजार 432 वैक्सीनेशन डोज दी गई

हिसार, 25 जनवरी  रवि पथ :

जिला प्रशासन द्वारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में चलाए जा रहे वैक्सीनेशन अभियान के तहत अभी तक कुल 21 लाख 17 हजार 432 वैक्सीन डोज दी जा चुकी है।
यह जानकारी देते हुए डिप्टी सिविल सर्जन डॉ तरूण ने बताया कि 12 लाख 68 हजार 645 लोगों को वैक्सीन की प्रथम डोज तथा 8 लाख 48 हजार 787 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा चुकी है। इसी प्रकार से 14 हजार 580 हेल्थ केयर वर्कर ने पहली डोज, 14 हजार 445 ने दूसरी डोज तथा 3 हजार 559 हेल्थ केयर वर्कर ने प्रिकॉशनरी डोज ली है। 8 हजार 785 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने पहली डोज, 8 हजार 671 ने दूसरी डोज तथा 445 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने प्रिकॉशनरी डोज ली है। उन्होंने बताया कि 60 वर्ष से ऊपर के 1 लाख 63 हजार 131 नागरिकों ने पहली डोज, 1 लाख 22 हजार 404 लोगों ने दूसरी डोज तथा 712 लोगों ने प्रिकॉशनरी डोज भी ली है। इसी तरह से 45 से 60 आयु वर्ग के 2 लाख 61 हजार 357 लोगों ने प्रथम डोज तथा 2 लाख 1 हजार 86 लोगों ने दूसरी डोज ले ली है। 18 से 44 आयु वर्ग के 7 लाख 54 हजार 51 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज तथा 5 लाख 2 हजार 181 ने दूसरी डोज ली है। उन्होंने बताया कि 15 से 18 आयु वर्ग के 66 हजार 739 युवाओं ने वैक्सीन की पहली डोज ली है।