वैक्सीनेशन अभियान : जिले में 21 लाख 12 हजार 549 वैक्सीनेशन डोज दी गई

January 22, 2022

वैक्सीनेशन अभियान : जिले में 21 लाख 12 हजार 549 वैक्सीनेशन डोज दी गई

हिसार, 22 जनवरी रवि पथ :

कोरोना महामारी की तीसरी लहर के खतरों को सीमित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सघन वैक्सीनेशन अभियान लगातार जारी है।

डिप्टी सिविल सर्जन डॉ तरूण ने बताया कि अभियान के तहत अभी तक कुल 21 लाख 12 हजार 549 वैक्सीन डोज दी जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि 12 लाख 66 हजार 539 लोगों को वैक्सीन की प्रथम डोज तथा 8 लाख 46 हजार 10 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा चुकी है। इसी प्रकार से 14 हजार 580 हेल्थ केयर वर्कर ने पहली डोज, 14 हजार 445 ने दूसरी डोज तथा 3 हजार 472 हेल्थ केयर वर्कर ने प्रिकॉशनरी डोज ली है। 8 हजार 785 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने पहली डोज, 8 हजार 667 ने दूसरी डोज तथा 426 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने प्रिकॉशनरी डोज ली है। उन्होंने बताया कि 60 वर्ष से ऊपर के 1 लाख 63 हजार 14 नागरिकों ने पहली डोज, 1 लाख 22 हजार 59 लोगों ने दूसरी डोज तथा 564 लोगों ने प्रिकॉशनरी डोज भी ली है। इसी तरह से 45 से 60 आयु वर्ग के 2 लाख 61 हजार 71 लोगों ने प्रथम डोज तथा 2 लाख 430 लोगों ने दूसरी डोज ले ली है। 18 से 44 आयु वर्ग के 7 लाख 53 हजार 59 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज तथा 5 लाख 409 ने दूसरी डोज ली है। उन्होंने बताया कि 15 से 18 आयु वर्ग के 66 हजार 30 युवाओं ने वैक्सीन की पहली डोज ली है।