वैक्सीनेशन अभियान : जिले में 20 लाख 95 हजार 70 वैक्सीनेशन डोज दी गई

January 18, 2022

वैक्सीनेशन अभियान : जिले में 20 लाख 95 हजार 70 वैक्सीनेशन डोज दी गई

हिसार, 18 जनवरी रवि पथ :

कोरोना महामारी की तीसरी लहर के खतरों को सीमित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सघन वैक्सीनेशन अभियान लगातार जारी है।
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ तरूण ने बताया कि अभियान के तहत अभी तक कुल 20 लाख 95 हजार 70 वैक्सीन डोज दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि 12 लाख 58 हजार 270 लोगों को वैक्सीन की प्रथम डोज तथा 8 लाख 36 हजार 800 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा चुकी है। इसी प्रकार से 14 हजार 580 हेल्थ केयर वर्कर ने पहली डोज, 14 हजार 445 ने दूसरी डोज तथा 3 हजार 137 हेल्थ केयर वर्कर ने प्रिकॉशनरी डोज ली है। 8 हजार 785 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने पहली डोज, 8 हजार 667 ने दूसरी डोज तथा 413 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने प्रिकॉशनरी डोज ली है। उन्होंने बताया कि 60 वर्ष से ऊपर के 1 लाख 62 हजार 412 नागरिकों ने पहली डोज, 1 लाख 21 हजार 3 लोगों ने दूसरी डोज तथा 421 लोगों ने प्रिकॉशनरी डोज भी ली है। इसी तरह से 45 से 60 आयु वर्ग के 2 लाख 59 हजार 995 लोगों ने प्रथम डोज तथा 1 लाख 98 हजार 445 लोगों ने दूसरी डोज ले ली है। 18 से 44 आयु वर्ग के 7 लाख 48 हजार 756 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज तथा 4 लाख 94 हजार 240 ने दूसरी डोज ली है। उन्होंने बताया कि 15 से 18 आयु वर्ग के 63 हजार 742 युवाओं ने वैक्सीन की पहली डोज ली हैं।