वैक्सीनेशन अभियान : जिले में 21 लाख 19 हजार 796 वैक्सीनेशन डोज दी गई

वैक्सीनेशन अभियान : जिले में 21 लाख 19 हजार 796 वैक्सीनेशन डोज दी गई

हिसार, 26 जनवरी रवि पथ :

जिला प्रशासन द्वारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में चलाए जा रहे वैक्सीनेशन अभियान के तहत अभी तक कुल 21 लाख 19 हजार 796 वैक्सीन डोज दी जा चुकी है।

यह जानकारी देते हुए डिप्टी सिविल सर्जन डॉ तरूण ने बताया कि 12 लाख 69 हजार 605 लोगों को वैक्सीन की प्रथम डोज तथा 8 लाख 50 हजार 191 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा चुकी है। इसी प्रकार से 14 हजार 580 हेल्थ केयर वर्कर ने पहली डोज, 14 हजार 445 ने दूसरी डोज तथा 3 हजार 649 हेल्थ केयर वर्कर ने प्रिकॉशनरी डोज ली है। 8 हजार 785 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने पहली डोज, 8 हजार 671 ने दूसरी डोज तथा 448 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने प्रिकॉशनरी डोज ली है। उन्होंने बताया कि 60 वर्ष से ऊपर के 1 लाख 63 हजार 187 नागरिकों ने पहली डोज, 1 लाख 22 हजार 589 लोगों ने दूसरी डोज तथा 775 लोगों ने प्रिकॉशनरी डोज भी ली है। इसी तरह से 45 से 60 आयु वर्ग के 2 लाख 61 हजार 466 लोगों ने प्रथम डोज तथा 2 लाख 1 हजार 414 लोगों ने दूसरी डोज ले ली है। 18 से 44 आयु वर्ग के 7 लाख 54 हजार 593 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज तथा 5 लाख 3 हजार 72 ने दूसरी डोज ली है। उन्होंने बताया कि 15 से 18 आयु वर्ग के 66 हजार 992 युवाओं ने वैक्सीन की पहली डोज ली है।