वैक्सीनेशन अभियान : जिले में 20 लाख 88 हजार 923 वैक्सीनेशन डोज दी गई

January 17, 2022

वैक्सीनेशन अभियान : जिले में 20 लाख 88 हजार 923 वैक्सीनेशन डोज दी गई

3 हजार 55 हेल्थ केयर वर्कर, 404 फ्रंट लाइन वर्कर्स तथा 60 वर्ष से ऊपर के 360 लोगों ने प्रिकॉशनरी डोज ली

हिसार, 17 जनवरी  रवि पथ :

कोरोना महामारी की तीसरी लहर के खतरों को सीमित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सघन वैक्सीनेशन अभियान लगातार जारी है।
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ तरूण ने बताया कि अभियान के तहत अभी तक कुल 20 लाख 88 हजार 923 वैक्सीन डोज दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि 12 लाख 55 हजार 435 लोगों को वैक्सीन की प्रथम डोज तथा 8 लाख 33 हजार 488 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा चुकी है। इसी प्रकार से 14 हजार 580 हेल्थ केयर वर्कर ने पहली डोज, 14 हजार 445 ने दूसरी डोज तथा 3 हजार 55 हेल्थ केयर वर्कर ने प्रिकॉशनरी डोज ली है। 8 हजार 785 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने पहली डोज, 8 हजार 667 ने दूसरी डोज तथा 404 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने प्रिकॉशनरी डोज ली है। उन्होंने बताया कि 60 वर्ष से ऊपर के 1 लाख 62 हजार 224 नागरिकों ने पहली डोज, 1 लाख 20 हजार 659 लोगों ने दूसरी डोज तथा 360 लोगों ने प्रिकॉशनरी डोज भी ली है। इसी तरह से 45 से 60 आयु वर्ग के 2 लाख 59 हजार 616 लोगों ने प्रथम डोज तथा 1 लाख 97 हजार 744 लोगों ने दूसरी डोज ले ली है। 18 से 44 आयु वर्ग के 7 लाख 47 हजार 407 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज तथा 4 लाख 91 हजार 973 ने दूसरी डोज ली है। उन्होंने बताया कि 15 से 18 आयु वर्ग के 62 हजार 923 युवाओं ने वैक्सीन की पहली डोज ली हैं।