कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी त्याग की मूर्ति- एडवोकेट खोवाल

December 9, 2020

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी त्याग की मूर्ति- एडवोकेट खोवाल

अग्रोहा में श्रद्धाभाव के साथ मनाया कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन

मास्क, सेनेटाइजर व फल वितरित करते हुए की लंबी उम्र की कामना

हिसार, 09 दिसंबर रवि पथ :

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिवस बुधवार को श्रद्धाभाव के साथ प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान कांग्रेस कमेटी लीगल सैल के प्रदेश चेयरमैन एवं वरिष्ठ अधिवक्ता लालबहादुर खोवाल तथा एचपीएससी के पूर्व सदस्य चौधरी जगन्नाथ के नेतृत्व में उकलाना विधानसभा क्षेत्र के खंड अग्रोहा में जरूरतमंद लोगों को फल, सेनेटाइजर व मास्क आदि वितरित करते हुए सोनिया गांधी की लंबी उम्र की कामना की गई।
एडवोकेट खोवाल ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी आंखों के सामने गोलियों से छलनी किया हुआ अपनी सास एवं देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी तथा अपने पति राजीव गांधी के पार्थिव शरीर को देखा है, लेकिन फिर भी उन्होंने देश के प्रति पूरी निष्ठा के साथ कांग्रेस पार्टी को खड़ा किया और बिना किसी लालसा के प्रधानमंत्री तक की कुर्सी को त्याग दिया। हमें उनके त्याग से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हर कांग्रेसी कार्यकर्ता ही नहीं, बल्कि अन्य आमजन भी उनके प्रति श्रद्धाभाव रखता है। इसलिए उनका जन्मदिवस कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा के निर्देशानुसार प्रदेश भर में एक प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

इसी कड़ी में उकलाना हलके के अग्रोहा में पार्टी की ओर से जरूरतमंदों को फल वितरित किए और कोरोना वायरस से बचाव के लिए सैनेटाइजर व मास्क वितरित करते हुए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की लंबी उम्र की कामना की। इस अवसर पर उनके साथ उकलना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रही बाला देवी खेदड़, गीता सिहाग, जगदीश ज्याणी, संदीप जांगड़ा, पूर्व ब्लॉक प्रधान दारा सिंह, पूर्व चेयरमैन अजय जौहर, रोहताश मास्टर, सुनीता कायत, अमित वर्मा, रायसाहब ज्याणी, रामेश्वर राड़, राजेंद्र सिहाग, सत्यनारायण सिहाग, रघुवीर प्रधान, शमशेर खान, नरेश काजला नंगथला, मानो देवी सिवानी बोलान, राजा कनौह, संजय जाखड़ अग्रोहा, अनिल ढाका, प्रदीप लांग्याण, संजय शर्मा, विजय बाटू सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।