पनिहारी गांव की महिला सेवा देवी आज बाडोपट्टी टोल पर खुद ट्रैक्टर चलाकर दर्जनों महिलाओं को टोल पर लेकर पहुंची।

October 3, 2021

पनिहारी गांव की महिला सेवा देवी आज बाडोपट्टी टोल पर खुद ट्रैक्टर चलाकर दर्जनों महिलाओं को टोल पर लेकर पहुंची।

रवि पथ न्यूज़ :

संयुक्त किसान मोर्चा,बाडोपट्टी परआज बाडोपट्टी टोल पर पनिहारी गांव से किसान-मजदूरों का 283 वें धरना जारी रहा।आज इस धरने में गांव पनिहारी की और से किसानों मजदूरों ने सैंकड़ो की संख्या में भाग लिया।

इस धरने की अध्यक्षता पनिहारी गांव की और से सुंदर सिंह और राजो देवी ने संयुक्त रूप से की। इसका संचालन मंजीत सिंह पनिहारी ने किया।
संयुक्त किसान मोर्चा बाडोपट्टी टोल के किसान नेता सुंदर सिंह ने कहा कि दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को 10 महीने से ज्यादा समय हो गया है लेकिन सरकार अन्न दाता की सुनने की बजाय तरह तरह के ओछे हथकंडे अपना कर इस आंदोलन को तोड़ने की फिराक में है।लेकिन देश का किसान अब जाग चुका है और मोदी सरकार को अपनी जिद छोड़ कर तीनों कृषि कानून वापिस लेने पड़ेंगे और एमएसपी की गारंटी का कानून बनाना पड़ेगा।अब यह आंदोलन अकेले किसानों का नहीं जन आंदोलन रूप धारण कर चुका है।इस आंदोलन में किसानों के साथ साथ मजदूर ,छोटा व्यापारी,कर्मचारी, दुकानदार आदि का हर वर्ग इस आंदोलन में शामिल हो गया है।

पनिहारी गांव की महिला सेवा देवी आज बाडोपट्टी टोल पर खुद ट्रैक्टर चलाकर दर्जनों महिलाओं को टोल पर लेकर पहुंची।सेवा देवी 26 जनवरी को दिल्ली टिकरी बॉर्डर पर भी खुद ट्रैक्टर चलाकर लेकर गई थी।

आज पनिहारी गांव से धरने में सतपाल पनिहारी,ओमप्रकाश,अमरदीप,राजेश पनिहारी,जितेंद्र,सुमित,लोकेश,सतीश,अनिल,सुमित,कपिल,प्रीतम पनिहारी,रामफल, चन्दगी राम,कुलदीप सिंह,भीम सिंह, ओमप्रकाश,जगत सिंह, सुरजाराम,बोबरी,मिठ्ठू,मिडवा, भूराराम,प्रितम सिंह, रामनिवास, सिल्ला,सेवा,भतेरी, नन्ही,सेवापति,केलो,मामो,राजो,रानी,कमला, बिमला,कांशीराम सरपंच बर्कीखेड़ी,नरेश भ्यान,सतबीर ब्लोदा,दयानंद ढूकिया,सरदानन्द राजली, रमेश जुगलान, महासिंह सिंधु, ईश्वर बाडोपट्टी, दलबीर सिंह ग्रेवाल पाबड़ा आदि शामिल रहे।