शहीदों के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा – कैप्टन अभिमन्यु

August 11, 2021

शहीदों के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा – कैप्टन अभिमन्यु

नारनौंद रवि पथ :

भाजपा ने नारनौंद विधानसभा क्षेत्र में शहीदों की याद में बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली। जिसमें भारी संख्या में जनसमूह उमड़ा और लोगो ने शहीदों को नमन किया। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने किया। यात्रा शहीद पवित्र श्योराण के स्मारक से शुरू कर राखीगढ़ी, बुडाना से होते हुए नारनौंद में समाप्त हुई। मिलकपुर में शहीद पवित्र सिंह की पावन धरा पर खड़े होकर काफी गर्व महसूस कर रहे हैं। उनके बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। एक फौजी होने के नाते मैं यहां आया हूं और यह स्थान एक तीर्थ स्थल के समान है। उक्त शब्द पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने शहीद पवित्र सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित कर लोगों को संबोधित करते हुए कहे। तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे। इस अवसर पर शहीद पवित्र सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देते हुए उनकी माता सुजानी देवी को भी सम्मानित भी किया।
पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारे क्षेत्र के गांव मिलकपुर के शहीद पवित्र सिंह देश के लिए अपने प्राणों पर खेल गए और सदा के लिए धरती माता की गोद में सो गए। उनकी कुर्बानी हमेशा याद रहेगी। उन्होंने हमारे क्षेत्र का नाम भी स्वर्ण अक्षरों में लिख दिया जो लोग शहीदों का सम्मान नहीं करते वह मिट जाया करते हैं। इसलिए हम सबको देश के झंडे व शहीदों के सम्मान के लिए पीछे नहीं हटना चाहिए। हमारे देश के किसान खेतों में अन्न पैदा करके पूरे देश का पेट भरते हैं। वह अपने बेटों को देश की सीमा पर भेज कर हमें खुली आजादी में सांस लेने के लिए वह जवान सीमा पर प्रहरी के रूप में खड़े रहते हैं। नई पीढ़ी को शहीदों से प्रेरणा लेकर देश की सेवा करनी चाहिए। यात्रा के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि आंदोलन कर रहे किसान भी हमारे भाई हैं। उनकी दुख तकलीफ हमारी सांझी है अगर कानून में कोई खामी है तो आपसी बातचीत से दुरुस्त किया जा सकता है। तिरंगा यात्रा से गदगद अभिमन्यु ने कहा कि इससे युवाओं को नई प्रेरणा मिली है। भाजपा तिरंगा यात्रा को उत्सव के रूप में मना रही है। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल सरकार जनहित के अनेक कार्य कर रही है पिछले कार्यकाल में हिसार हवाई अड्डा से जींद रेलवे मार्ग उनकी बड़ी उपलब्धि रही है।

इस अवसर पर यह रहे मौजूद
भाजपा जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजय सिंधु, महिला जिलाध्यक्ष सुषमा पंचाल, राजेन्द्र लांबा, सुदेश चौधरी, जयवीर माजरा, चेयरमैन महावीर शर्मा, बिजेंद्र लोहान, पार्षद संजय खर्ब, नरेश वर्मा, पार्षद सुनील बैरागी, कुलदीप गौतम, आजाद शर्मा, प्रेम वर्मा, संदीप शर्मा, अमरजीत लोहान, राजबीर खेड़ी, शमशेर सैनी, सोनू सैनी, धर्मबीर रतेरिया आदि।