शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा में उमड़े लोग, भारत माता के नारों से गूंज उठा रोहतक

August 12, 2021

शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा में उमड़े लोग, भारत माता के नारों से गूंज उठा रोहतक

यात्रा के मुख्य अतिथि प्रदेश के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा बोले, शहीदों की बदौलत ले रहे है खुली हवा में सांसे

तिरंगा यात्रा का बाजारों में हुआ जगह-जगह भव्य स्वागत

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष और यात्रा संयोजक मनीष कुमार ग्रोवर के नेतृत्व में निकाली तिरंगा यात्रा

रोहतक, 12 अगस्त  रवि पथ  :

रोहतक विधानसभा की शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा बृहस्पतिवार को पूरे उत्साह और जोश के साथ निकाली गईं। हजारों की तादाद में पहुंचे शहरवासियों ने यात्रा के दौरान भारत मां के नारे लगाए, वही बाजारों में जगह जगह दुकानदार भाइयों ने फूल बरसाकर लोगों का भव्य स्वागत किया। तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि और प्रदेश सरकार के डिप्टी स्पीकर श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि यह आजादी का महीना है और पार्टी द्वारा 1 से 15 अगस्त तक शहीदों को याद करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शहीदों की बदौलत ही हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। यात्रा के संयोजक और प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष श्री मनीष कुमार ग्रोवर ने लोगों का आभार व्यक्त किया।

इससे पहले, महाराजा अग्रसेन चौक अनाज मंडी गेट पर चौबीसी परिवार की ओर से मुख्य अतिथि रणबीर गंगवा, प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री श्री रविंद्र राजू, रोहतक सांसद डॉ अरविंद शर्मा, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मनीष कुमार ग्रोवर, मेयर मनमोहन गोयल, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय बंसल, सतीश नांदल समेत सभी नेताओं का भव्य स्वागत किया। ध्वजारोहण करने के बाद महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद, यात्रा भिवानी स्टैंड, दुर्गा भवन मंदिर, प्रताप बाजार, किला रोड, दिल्ली गेट होते हुए गोहाना अड्डा पर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान शहीद भगत सिंह की प्रतिमा और लाला लाजपत राय की प्रतिमा पर तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित किए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने कहा कि ओलंपिक खेलों में हरियाणा के खिलाडिय़ों ने यादगार प्रदर्शन किया है। उन्होंने भव्य यात्रा बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं और शहरवासियों का धन्यवाद किया।

हर क्षेत्र में आत्म निर्भरता की ओर आगे बढ रहा है देश :- सांसद डॉ. अरविंद शर्मा
सांसद डॉ अरविंद शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जहां राष्ट्र भावना मजबूत हो रही है, वहीं देश हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि शहीदों को नमन व याद करने के लिए भाजपा द्वारा हर वर्ष तिरंगा यात्रा निकाली जाती है। इस यात्रा का मकसद राष्ट्र भावना को मजबूती देना है और उन वीर शहीदों को नमन करना है, जिन्होंने देश के लिए सर्वत्र न्योछावर कर दिया है।
डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि तिरंगा यात्रा में बच्चे, नौजवान, युवा, महिला, बुजुर्ग सभी वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया है और उनका जोश देखने लायक है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को बेहतर ढंग से संभाला है। उन्होंने कहा कि हरियाणा वासियों के लिए यह गर्व की बात है कि देश के खिलाडिय़ों द्वारा जीते गए सात मेडल में से 3 मेडल हरियाणा के खिलाडिय़ों के है।

शहीदों व तिरंगा के सम्मान से नहीं होगा कोई समझौता :- मनीष कुमार ग्रोवर

हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि आज यह तिरंगा यात्रा शहीदों के सम्मान में निकाली गई है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुतियां देकर इस देश की एकता व अखंडता को बरकरार रखा है। उन्होंने कहा कि वे इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से यह संदेश देना चाहते हैं कि शहीदों और तिरंगा के सम्मान से हम कोई समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि हमें अपने सैनिकों पर फर्क है कि उनकी बहादुरी के कारण चीन और पाकिस्तान के हौसले पस्त हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अटल विश्वास और उनका दृढ़ संकल्प सैनिकों के हौसले को और बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि यह हरियाणा की खेल नीति का ही परिणाम है कि ओलंपिक खेलों में भारत द्वारा जीते गए 7 मेडल में से 3 मेडल हरियाणा के खिलाडिय़ों के है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की खेल नीति के तहत गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 6 करोड़, सिल्वर मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 4 करोड़ तथा कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी को 2.50 करोड़ रुपए का पुरस्कार दिया जाता है। इसके अलावा चौथे स्थान रहने वाले खिलाडिय़ों को 50-50 लाख रुपए तथा प्रत्येक प्रतिभागी को 15-15 लाख रुपये देने की घोषणा मुख्यमंत्री द्वारा की गई है।

शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा में भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री श्री रविंद्र राजू भी कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं के जोश और उत्साह को देखकर संगठन मंत्री बेहद खुश नजर आए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं की पीठ थपथपाई।

तिरंगा यात्रा की खास झलकियां

देशभक्ति के गीतों पर झूमते नजर आए शहर वासी

रेलवे रोड, दुर्गा भवन मंदिर, किला रोड, दिल्ली गेट और गोहाना अड्डा पर लोगों ने यात्रा में शामिल लोगों पर बरसाए फूल, खिलाई मिठाई

बैंड बाजे पर नाचते नजर आए लोग

चौबीसी मंडी परिवार की ओर से मंडी में भव्य कार्यक्रम किया गया

भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा और भारत माता के नारे लगाते नजर आए

यात्रा सुबह 8 बजे आरंभ हुई और करीब 11 बजे संपन्न हुई

तिरंगा यात्रा में महिलाओं में खासा उत्साह नजर आया

इस मौके पर सतीश नांदल, महामंत्री राजेश भालोट, महामंत्री सतीश आहूजा, शमशेर खरक, नवीन ढुल, राजकुमार शर्मा, रोहित मलिक, रमेश अत्रि, उषा शर्मा, सरिता नारायण, आशा शर्मा, चेतना अरोड़ा, राजरानी शर्मा, रेणु डाबला, अनीता बुधवार, राजू भूटानी, राजकुमार कपूर, मेयर राजकमल सहगल, कपिल नागपाल, पदम ढुल, तरुण सनी शर्मा, धर्मेंद्र गुगलानी, अशोक गुलाटी, हैप्पी अनेजा, विशाल भाटिया, अजय निझावन, राजकुमार सुनारिया, सुरेश किराड़, दिनेश शास्त्री, सूरजमल किलोई, डिप्टी मेयर अनिल, अनिता मिगलानी सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे।