कन्या गुरूकुल डोभी की छात्राओं ने निकाली प्रभात फेरी एवं तिरंगा यात्रा

August 14, 2022

कन्या गुरूकुल डोभी की छात्राओं ने निकाली प्रभात फेरी एवं तिरंगा यात्रा

हिसार, 14 अगस्त  रवि पथ :

कन्या गुरूकुल डोभी की छात्राओं ने रविवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रभात फेरी एवं तिरंगा यात्रा निकाल कर लोगों को राष्टï्रीय ध्वज फहराने के लिए पे्ररित किया।
यह जानकारी देते हुए कन्या गुरूकुल उच्च विद्यालय की प्राचार्या मोनिका ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में आयोजित किए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रत्येक घर पर राष्टï्रीय ध्वज फहराने के लिए छात्राओं ने गांव में प्रभात फेरी व तिरंगा यात्रा निकाली। इस अवसर पर आजाद हिंद युवा कल्ब के प्रधान कपूर सिंह आर्य, आचार्या मोनिका, परमजीत सिंह, भूला देवी, अंजू, मंजू अनुसूर्रया, नीलम, मोनिका, मुस्कान, निधि, वेदांंशी, खुशबू, ममता आदि उपस्थित थी।