स्वामी विवेकानंद स्कूल की छात्रा ने फिर लहराया परचम

February 15, 2020

स्वामी विवेकानंद स्कूल की छात्रा ने फिर लहराया परचम
निदेशक राजवीर पातड़ और नवीन पाातड़ ने दी बधाई।
रवि पथ उकलाना : सफलता के लिए किए गए प्रयास कभी अछूते नहीं रहते। ऐसा ही उदाहरण देखने को मिला स्वामी विवेकानंद की छात्रा मोनी का। डीसीएम स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में सौ से अधिक स्कूलों के सैकड़ो छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें मोनी पुत्री शमशेर ने बाहर वीं कक्षा के इंग्लिश अध्याय में 80 में से 72 अंक लेकर के एक बार फिर स्कूल का परचम लहराया। स्कूल के निदेशक राजवीर पातड़ और नवीन पातड़ ने इसके लिए मोनी छात्रा और स्कूल स्टाफ सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के छात्र हमेशा से ही शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रहे हैं और जिस का एक उदाहरण मोनी भी है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद स्कूल का सदैव प्रयास रहता है कि हर प्रतियोगिता में चाहे वह शिक्षा से संबंधित हो या खेल या फिर अन्य प्रतियोगिता स्कूल के छात्र परचम लहराए। इस बार मोनी ने कक्षा 12वीं के इंग्लिश अध्याय में सैकड़ों बच्चों के बीच प्रथम स्थान हासिल करके अपने माता-पिता व स्कूल का गौरव बढ़ाया है।