राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार हिसार पहुंचे सुभाष बराला का स्वागत

February 26, 2024

राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार हिसार पहुंचे सुभाष बराला का स्वागत

जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ व अन्य पदाधिकारियों ने जताई खुशी

हिसार रवि पथ न्यूज :

नवनियुक्त राज्यसभा सांसद एवं हिसार लोकसभा प्रभारी सुभाष बराला अपने निर्वाचन के बाद पहली बार हिसार भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां पहुंचने पर जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ एवं अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने नवनियुक्त राज्यसभा सांसद को बधाई देते हुए कहा कि उनके निर्वाचन से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी है। पार्टी ने उनका सम्मान करके आम कार्यकर्ता का सम्मान किया है। उन्होंने जिला कार्यकारिणी की तरफ से उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी हिसार लोकसभा सीट भी भारी बहुमत से जीतेगी। स्वागत से अभिभूत सांसद सुभाष बराला ने कहा कि वे कार्यकर्ताओं के इस सम्मान को कभी भूल नहीं पाएंगे। यह सही है कि पार्टी ने उनका राज्यसभा के लिए चयन करके एक आम कार्यकर्ता का सम्मान किया है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे केन्द्र व हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने में अपनी पूरी ताकत लगा दें। जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा राष्ट्रीय परिषद सदस्य रवि सैनी, जिला महामंत्री अशोक सैनी व आशीष जोशी, जिला उपाध्यक्ष रणधीर सिंह धीरू, एडवोकेट धर्मबीर रतेरिया, मीना शर्मा, तरूण जैन व संजीव रेवड़ी, अनिल सैनी, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा, सचिव कृष्ण सरसाना, नीरज देवी, स्वामी दर्शन गिरी, संदीप गोयल, डॉ. वैभव बिदानी, रमेश मिर्जापुर, कोषाध्यक्ष मुनीष गोयल, सह कोषाध्यक्ष अशोक मित्तल, आईटी प्रमुख संजय सैनी, कार्यालय सचिव रविन्द्र रॉकी, सोशल मीडिया से अमर पातड़, विकास जैन, लोकेश असीजा, प्रोमिला पूनिया, गोल्डी सैनी, सुनीता रेड्डू सहित मोर्चो व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी शामिल रहे

Tags: , , , ,