हिसार में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, धनखड़ ने किया ऐलनाबाद में जीत का दावा

October 25, 2021

हिसार में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, धनखड़ ने किया ऐलनाबाद में जीत का दावा

हिसार  रवि पथ :

ओमप्रकाश धनखड़ ऐलनाबाद में चुनाव प्रचार के लिए जाते समय हिसार के भाजपा कार्यालय के पास सिरसा बाईपास पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे। यहां पर सांसद सुनीता दुग्गल, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेन्द्र, वीरचक्र, विधायक विनोद भ्याणा, प्रदेश मंत्री सरोज सिहाग, पूर्व विधायक वेद नारंग, महामंत्री प्रवीण पोपली व एडवोकेट धर्मबीर रतेरिया, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण बिश्नोई व जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने उनका स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने सात वर्ष के शासनकाल में ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य करवाए हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं अन्य नेताओं ने जब ऐलनाबाद हलके में विकास कार्यों का ब्यौरा वहां की जनता के सामने रखा तो जनता को सच्चाई का पता चला, वरना यहां से राजनीति करने वाले विपक्षी नेताओं ने तो इस बारे में जनता को जानकारी भी नहीं दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश का समान विकास किया है और ऐलनाबाद इसका उदाहरण है। जिस हलके में सरकार का प्रतिनिधि नहीं है, वहां पर भी सरकार ने बिना भेदभाव करोड़ों-अरबों के विकास कार्य करवाए हैं, जबकि विपक्षी पार्टियों के जनप्रतिनिधियों ने तो कभी अपने क्षेत्र की मांगे व समस्याएं सरकार के समक्ष उठाई ही नहीं। उन्होंने कहा कि ऐलनाबाद हलके की जनता अब सरकार में हिस्सेदारी का मन बना चुकी है और यही कारण है कि यहां पर भाजपा प्रत्याशी भारी मतों से जीत हासिल करेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने बातचीत के दौरान पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कहा कि वे ऐलनाबाद क्षेत्र में अपनी जानकारी या रिश्तेदारी में संपर्क करें और उनसे भाजपा के पक्ष में मतदान का आग्रह करें, ताकि इस जीत को ऐतिहासिक बनाया जा सके। जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेन्द्र, वीरचक्र ने इस अवसर पर कहा कि पदाधिकारी व कार्यकर्ता ऐलनाबाद हलके में जाकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं और उनकी ड्यूटियां लगाई गई है। पदाधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं कि वे सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से जनता को अवगत करवाकर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करें। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपरोक्त के अलावा पूर्वांचल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुजीत कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि सैनी, जिला उपाध्यक्ष अशोक सैनी, जिला मंत्री संजीव रेवड़ी, देवेन्द्र शर्मा देव, कृष्ण खटाणा, सतबीर वर्मा, सह मीडिया प्रभारी मनोज रहेजा व अनिल कैरों, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष रमेश मिर्जापुर, महामंत्री संजय कायत, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुषमा पांचल, सुषमा नागपाल, मीडिया प्रभारी रवीना व किरण सैन, रामफल नैन, पवन खारिया, मनजीत जांगड़ा, अशोक ढालिया, विजय बंसल सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।