श्रवण एवं वाणी दिव्यांग जन कल्याण केंद्र के विद्यार्थियों को सरकारी स्कूलों के सामान मिलेंगी सुविधाएं : उपायुक्त

श्रवण एवं वाणी दिव्यांग जन कल्याण केंद्र के विद्यार्थियों को सरकारी स्कूलों के सामान मिलेंगी सुविधाएं : उपायुक्त

भारतीय सांकेतिक भाषा में कैरियर बनाने की अपार संभावनाएं

हिसार, 07 दिसंबर  रवि पथ 

उपायुक्त डॉ प्रियंका सोनी ने कहा कि स्थानीय श्रवण एवं वाणी दिव्यांग जन कल्याण केंद्र के विद्यार्थियों को सरकारी स्कूलों के सामान सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी।
वे मंगलवार को श्रवण एवं वाणी दिव्यांग जन कल्याण केंद्र में आयोजित की गई सांकेतिक भाषा प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विद्यार्थियों को पारितोषिक वितरित कर रही थी। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति में सांकेतिक भाषा को शामिल किया गया है। सांकेतिक भाषा में करियर बनाने की भी अपार संभावनाएं हैं। जिले में सांकेतिक भाषा का प्रचार-प्रसार करने के लिए सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थाओं के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी सांकेतिक भाषा का ज्ञान प्राप्त करने के लिए आगे आ रहे हैं। जिला प्रशासन ने सांकेतिक भाषा को बढ़ावा देने के लिए जो मुहिम शुरू की थी उसके साकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैें। इस भाषा के माध्यम से व्यक्ति अपनी भावनाओं को आसानी से बता सकता है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी सांकेतिक भाषा को लेकर कार्य योजना बनाई जा रही है। उन्होंने प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान केंद्र के विद्यार्थियों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
भारतीय सांकेतिक भाषा प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में पायल ने प्रथम, आराध्या ने द्वितीय तथा ज्ञाना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में मिहूल ने प्रथम, तविशा ने द्वितीय तथा आस्था ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिहाग, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी अनुष्का मिश्रा, सहायक निदेशक सुबोध कुमार दुबे, ममता, गौतम, अकिंत भटवेरा, दीपक दांगी, विशाल, ताराचंद आदि उपस्थित थे।