सुरजेवाला ने पिहोवा में पेश की जनसेवा की एक बार फिर नई मिसाल

September 2, 2020

सुरजेवाला ने पिहोवा में पेश की जनसेवा की एक बार फिर नई मिसाल

पिहोवा,02 सितम्बर रवि पथ :


कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पिहोवा की अनाज मंडी में किसान रेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया और उसके बाद स्वयं अस्पतालों में जाकर पीपीई किट,एन95 मास्क,सोडियम हाइपोक्लोराइट व हैंड सैनिटाइजर वितरण किए।सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा में कोरोना वायरस को नष्ट करने में जनसेवा व समर्पण की एक अनूठी मिसाल आज पिहोवा व ईस्माइलाबाद से कांग्रेसजनों ने पेश की है। यह अभियान पूरे कुरुक्षेत्र जिले में जारी रहेगा। ‘नर ही नारायण है’ के भारतीय संस्कृति के सिद्धांत को अपना हरियाणा के इन तीन जिलों – कुरुक्षेत्र, कैथल जिले व जींद में कोरोना से लड़ाई की अनूठी पहल भी की तथा जनसेवा का एक विशिष्ट उदाहरण भी पेश किया।

उन्होंने कहा कि सत्तासीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर तो 63 दिन मुख्यमंत्री निवास से ही नहीं निकले। न तो मुख्यमंत्री खट्टर ने करनाल जिले में और न ही उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जींद जिले में जनसेवा का यह बीड़ा उठाया व न ही प्रदेश के लोगों की आगे बढ़ मदद की और न अब भी हरियाणा की गठबंधन सरकार जनसेवा में कोई रुचि पेश कर रही। लेकिन विपक्ष में रहते हुए भी कांग्रेस के साथियों ने यह उदाहरण पेश किया है।

सुरजेवाला ने कहा कि जनसेवा की इस पहल में कांग्रेस के साथियों ने कोविड19 महामारी से निजात पाने के लिए एक बार फिर से कुरुक्षेत्र जिले सहित पिहोवा, ईस्माइलाबाद, बाबैन, शाहबाद, लाडवा, कुरुक्षेत्र शहर के सभी सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों, प्राईवेट अस्पतालों व प्राईवेट क्लिनिक चलाने वाले हर डॉक्टर तक पीपीई किट, हैंड सैनिटाईज़र की बोतलें व सोडियम हाईपोक्लोराईट का सफाई सॉल्यूशन पहुंचाने का निर्णय लिया है। कोविड19 महामारी की इस जंग में हम सभी कांग्रेस के साथी इस जनसेवा के अभियान में निरंतर कर्तव्यबद्ध हैं।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही पहले भी हम कुरुक्षेत्र जिले, कैथल जिले, जींद जिले व बरवाला और उकलाना के सभी सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों, प्राईवेट अस्पतालों व प्राईवेट क्लिनिक चलाने वाले हर डॉक्टर तक पर्सनल प्रोटेक्शन ईक्विपमेंट (पीपीई किट), एन-95 मास्क, सोडियम हाईपोक्लोराईट का सफाई सॉल्यूशन व पुलिसथानों में पुलिसकर्मियों तक व पत्रकार साथियों तक भी एन-95 मास्क पहुंचाने का सराहनीय कार्य कांग्रेस के साथियों द्वारा किया जा चुका है।

सुरजेवाला ने कहा कि इसके साथी कैथल जिले में मार्किट की हर दुकान पर कांग्रेस के साथियों के साथ मिलकर अब 1 लाख मास्क वितरण का अभियान जारी है। इससे पहले भी कैथल जिले में मार्किट की हर दुकान पर कांग्रेस के साथियों के साथ मिलकर अब 200 मिली. के 30,000 हैंड सैनिटाइजर की बोतलें पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया जा चुका है। कांग्रेस के साथियों ने कैथल जिले के हर दुकानदार भाई-बहन तक पहुंचकर कोरोना महामारी से लड़ने व हर प्रकार से सुरक्षित रह अपना व्यवसाय चलाने के संदेश को लेकर हैंड सैनिटाईजर की बोतलें हर दुकान तक पहुंचाने का काम किया है।उन्होंने कहा कि कोविड-19 से मुकाबला करने के लिए पूरे कैथल जिले, नरवाना शहर को दो बार व पिहोवा, जींद शहर, जुलाना, बरवाला, उकलाना को ‘चार्ली टोर्नेडो एयरो ब्लास्ट स्प्रे मशीन’ द्वारा ‘सोडियम हाईपोक्लोराईट’ दवाई से भी सैनिटाइज कर चुके हैं और आगे भी इस अभियान को जारी रखा जायेगा।

सुरजेवाला ने कहा कि खेद की बात यह है कि सत्ता में रहते हुए भी भाजपा-जजपा सरकार सेवा के इस भाव से पूरी तरह से उदासीन है। भाजपा के मंत्री, सांसद, विधायक व पदाधिकारी अपने-अपने घरों में दुबके बैठे हैं व जनता की सेवा के लिए घर से बाहर ही नहीं निकले। हां, मुख्यमंत्री, श्री मनोहर लाल खट्टर ने लगभग 200 करोड़ रु. हरियाणा के कर्मचारियों व जनता से जबरन वसूली कर मुख्यमंत्री कोरोना फंड के नाम से एकत्रित कर लिया। उस फंड के खर्चे तक का हिसाब देने से इंकार कर रहे हैं। उम्मीद है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के इस सेवा भाव का खट्टर सरकार अनुसरण करेगी।