पौधारोपण अभियान को सफल बना पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें कार्यकर्ता : सुरेंद्र पूनिया

August 3, 2020

पौधारोपण अभियान को सफल बना पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें कार्यकर्ता : सुरेंद्र पूनिया

‘म्हारा हरियाणा हराभरा हरियाणाÓ अभियान की भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया ने की शुरूआत

बरवाला रवि पथ 3 जुलाई :

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के आह्वान पर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ‘म्हारा हरियाणा हराभरा हरियाणाÓ अभियान के तहत जिला हिसार में भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया ने बरवाला से इस अभियान की शुरुआत की। इसी कड़ी में गांव मिरकां से त्रिवेणी व बूथ नंबर 162,163 पर पौधारोपण करके भाजपा जिला कोषाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन रणधीर सिंह धीरू, मंडल अध्यक्ष नरेश ग्रेवाल, सरपंच धर्मबीर सिंह ने त्रिवेणी लगाकर सातरोड मंडल में तथा मिलगेट मंडल के गांव तलवंडीराणा में सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में व गांव जुगलान के राजकीय उच्च विद्यालय परिसर में सेल्फी विद ट्री अभियान की शुरुआत की।

जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया व जिला कोषाध्यक्ष रणधीर सिंह धीरू ने कहा कि इस अभियान के प्रदेश संयोजक एवं लाडवा हलका से पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी ने निर्देश दिए थे कि सभी कार्यकर्ताओं को पौधारोपण करके सेल्फी विद ट्री भी लेनी है। इस दौरान गांव के पार्क व स्कूल परिसर में पौधारोपण किया गया।

उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ ही सभी ने उस पौधे की देखभाल करने का भी संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि यदि हम सब मिलकर इस अभियान को सफल बनाते हैं तो यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पार्टी कार्यकर्ताओं का अहम योगदान होगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता से भी पौधोरापण करने और उसे पौधे की देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

इस मौके पर सचिव लेखराज, मंडल अध्यक्ष राजपाल नियाणा, डा. ईश्वर सैन, सुरेश फौजी जुगलान, बिंदर जुगलान, पंच करण सिंह, मास्टर दलीप सिंह, मास्टर प्रवीन, भूप सिंह, कृष्ण कुमार, संजय नम्बरदार व दीपक सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।