भाजपा का एक ही सपना- सशक्त हो भारत अपना : धनखड़

April 6, 2022

भाजपा का एक ही सपना- सशक्त हो भारत अपना : धनखड़
 

प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने स्थापना दिवस पर करनाल और फेहवा में फहराया पार्टी का ध्वज

राम मंदिर निर्माण, धारा 370 हटाना, दुश्मन को घर मेंं जाकर पीटना, आत्मनिर्भरता से सशक्त भारत का सपना हुआ साकार

आजादी के अमृत महोत्सव में बलिदानियों के सपनों का भारत बनाने के लिए प्रत्येक भाजपाई कृत संकल्प – बोले धनखड़

हरियाणा में बच्चे -बच्चे की एक ही आवाज एसवाईएल का 19 लाख एकड़ फुट पानी और चंडीगढ़ पर है हक हमारा

 चंडीगढ़ , 6 अप्रैल  रवि पथ :

भारतीय जनता पार्टी के 42 वर्ष का इतिहास गौरवशाली रहा है। हर भाजपाई का एक ही सपना है कि अपना भारत सशक्त हो। राष्टï्र सेवा का मौका मिलते ही राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू करवाना, कश्मीर से धारा 370 हटाना, दुश्मन को घर में जाकर पीटना, आत्मनिर्भरता से नये सशक्त भारत की ओर अग्रसर होना, किसान, गरीब, मजदूर, श्रमिक, दुकानदार,व्यापारी सहित हर वर्ग के हितों को सुरक्षित रखते हुए हर भारतीय के सपने को साकार करने का काम भाजपा की सरकारें कर रही हैं। भाजपा के 42 वें स्थापना दिवस के अवसर पर करनाल में पार्टी का ध्वज फहराने उपरांत कार्यकर्ताओं और पेहवा में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि वैश्विक शक्तियों की धमकियों व पाबंंदियों को  दरकिनार करते हुए भाजपा की अटल सरकार ने भारत को परमाणु शक्ति सम्पन्न राष्ट्र बनाया।
भाजपा बना रही है शहीदों के सपनों का भारत
धनखड़ ने अमर शहीद बलिदानियों और आजादी के बाद देश के लिए बलिदान देने वाले महापुरूषों को नमन करते हुए कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जिसमें साधारण कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत के दम पर देश के सर्वोच्च पद तक पंहुच सकता है। भाजपा ही ऐसा राजनीतिक दल है, जिसको समाज के सभी वर्गों का विश्वास प्राप्प्त है। मोदी के नेतृत्व में भारत का गौरव दुनियाभर में बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा को सर्वोपरि मानते हुए आगे बढ़ता है। आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में प्रत्येक भाजपाई ने अमर शहीद बलिदानियों के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के  साथ जनसंघ समय से जुड़े कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।
बच्चे-बच्चे की आवाज एसवाईएल के पानी और चंडीगढ़ पर हमारा हक
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि हरियाणा के एक बच्चे- बच्चे,भाजपा और प्रदेश सरकार की सजग आवाज है कि एसवाईएल से 19 लाख एकड़ फुट पानी तुरंत हमें मिलना चाहिए। चंडीगढ़ पर हमारा हक बरकरार रहना चाहिए। पंजाब की जत्थेबंदियों ने भी माना है कि हरियाणा को उनके हक का पानी देने मेंं उनको कोई ऐतराज नही है। पंजाब की नई सरकार को माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश की पालना करते हुए हमारे हक का पानी तुरंंत  देना चाहिए। हरियाणा में फिलहाल प्रतिवर्ष 40 लाख एकड़ फुट पानी की कमी है। इसलिए भू-जल स्तर भी निरंतर नीचे जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम अपना हक लेने के लिए पूरी तरह से सजग हैंं। करनाल में सांसद संजय भाटिया, जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा,मेयर रेणु बाला सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।