भाजपा सरकार ने व्यवस्था में परिवर्तन करके व्यापार को बनाया सुगम : मनोहर लाल

April 11, 2024

भाजपा सरकार ने व्यवस्था में परिवर्तन करके व्यापार को बनाया सुगम : मनोहर लाल

सरकार की नीतियों व व्यापारियों की मेहनत से व्यापार बढ़ा, जीएसटी संग्रहण भी बढ़ा-

पूर्व मुख्यमंत्री ने हिसार के पंजाबी भवन में किया व्यापारी सम्मेलन को संबोधित-

हिसार रवि पथ :

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि भाजपा सरकार ने व्यापार व्यवस्था में परिवर्तन करके व्यापार को सुगम बनाया है। यही नहीं, भाजपा सरकार ने इंस्पेक्टरी राज समाप्त करके व्यापारियों व उद्योगपतियों को भयमुक्त शासन व प्रशासन प्रदान किया है।
मनोहर लाल बुधवार सायं यहां के सेक्टर 14 स्थित पंजाबी भवन में आयोजित व्यापारी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने व्यवस्था में परिवर्तन करके जीएसटी लागू किया, जिससे व्यापारियों को व्यापार करने में सुविधा हुई। सरकार की व्यापारी हितैषी व पारदर्शी नीतियों की बदौलत हरियाणा में व्यापार बढ़ा है वहीं हरियाणा जीएसटी संग्रहण में भी अग्रणी है, जिसके चलते व्यापारी वर्ग बधाई का पात्र है। उन्होेंने कहा कि जीएसटी व अन्य मदों से अधिक रेवेन्यूू आने से प्रदेश में विकास कार्यों को गति मिली है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अग्रोहा धाम टुरिज्म सेंटर बनेगा और हिसार एयरपोर्ट से व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की व्यापारी हितैषी नीतियों व व्यापारी वर्ग की मेहनत की वजह से हरियाणा बहुत बड़ा व्यवसायिक क्षेत्र बनेगा। उन्होंने व्यापारी वर्ग से लोकसभा प्रत्याशी रणजीत सिंह के लिए वोटों की अपील करते हुए नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में सहयोग की अपील की।
व्यापारी सम्मेलन को संबोधित करते हुए हिसार के विधायक एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने हिसार के विकास की आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला। लोकसभा उम्मीदवार रणजीत सिंह चौटाला ने व्यापारी वर्ग से अपील की कि वे भयमुक्त व पारदर्शी शासन के लिए भाजपा को मजबूत करें ताकि केन्द्र व प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाई जा सके।
हिसार लोकसभा मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि व्यापारी सम्मेलन में पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल, पूर्व सांसद डॉ. डीपी वत्स, पूर्व मेयर गौतम सरदाना व रवि सैनी ने भी विचार रखे। सम्मेलन में उपरोक्त के अलावा राष्ट्रीय मंत्री मनिंदर सिंह सिरसा, ज़िला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़, विधायक विनोद भ्याना, प्रदेश मंत्री कैप्टन भूपेंद्र, पूर्व मेयर शकुंतला राजलीवाला, जिला महामंत्री अशोक सैनी वा आशीष जोशी, हिसार विधानसभा संयोजक रामचंद्र गुप्ता के अलावा व्यापारी वर्ग से जुड़े अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

 

Tags: , , , ,