धर्मवीर सिंह सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त

March 31, 2023

धर्मवीर सिंह सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त

कार्यालय कर्मियों ने विभाग के सर्वश्रेष्ठ एआईपीआरओ को दी भावपूर्ण विदाई

हिसार 31 मार्च रवि पथ :

सूचना, जन संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग में लगभग 25 वर्ष की सेवा पूरी करने के पश्चात शुक्रवार को धर्मवीर सिंह सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हो गए। विभाग द्वारा उनके सम्मान में एक विदाई पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें स्टाफ के सदस्यों एवं मीडिया कर्मियों ने भी शिरकत की।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सुरेंद्र सिंह सैनी ने कहा कि वे धर्मवीर सिंह के कार्यकाल का आंकलन पूरे विभाग के सर्वश्रेष्ठ एआईपीआरओ के रूप में करते हैं। उन्होंने अपना कार्य पूरी निष्ठा, लगन एवं ईमानदारी के साथ पूरा किया।

उन्हें दी गई जिम्मेवारी सदैव सफलतापूर्वक पूर्ण हुई। गौरतलब है कि धर्मवीर सिंह वर्ष 1998 में क्षेत्रीय प्रचार सहायक के पद पर गुरुग्राम में भर्ती हुए थे। वर्ष 2011 में पदोन्नति के उपरांत उन्हें जिला प्रचार संगठक तथा वर्ष 2013 में सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बनाया गया। उन्होंने झज्जर,चरखी दादरी, भिवानी, हिसार, सिरसा, जींद, सिवानी तथा तोशाम स्थित विभाग के कार्यालयों में कार्य किया।