कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कृष्णा पुनिया के नेतृत्व में फतेहाबाद में मनाया कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस

December 28, 2020

कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कृष्णा पुनिया के नेतृत्व में फतेहाबाद में मनाया कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस

कांग्रेस पार्टी के योगदान और इसके नेताओं के बलिदानों को याद किया

फतेहाबाद, 28 दिसंबर 2020 रवि पथ :

फतेहाबाद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कांग्रेस पार्टी का 136वां स्थापना दिवस झण्डारोहण कार्यक्रम के साथ मनाया। महिला कांग्रेस की जिला प्रधान कृष्णा पुनिया के नेतृत्व में पुराना बस स्टैंड के पास पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेताओं ने इकठ्ठे होकर आज़ादी की लड़ाई और उसके बाद देश के नवनिर्माण में कांग्रेस पार्टी के योगदान और इसके नेताओं के बलिदानों को याद किया।

फतेहाबाद नगर पालिका के पूर्व प्रधान सतपाल बंसल ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ ध्वजारोहण किया।

श्रीमती पुनिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की सबसे पुरानी पार्टी है और कांग्रेस ने ही देश को आजाद करवाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई। महात्मा गाँधी, नेताजी सुभाष चन्दर बोस, जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल सहित पार्टी के अनेक नेताओं ने देश को आजाद करवाने के लिए आजीवन संघर्ष किया और अंत में अंग्रेजों को देश छोडने के लिए मजबूर कर दिया। कांग्रेस ने आज़ादी के बाद भी देश के नवनिर्माण में भी अहम् भूमिका निभाई, जिसके बलबूते पर आज हम आत्मनिर्भर बने और पूरे विश्व में भारत का नाम है।

पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर भी पार्टी का झंडे भी फहराए, जिसके लिए श्रीमती पूनिया द्वारा सभी उपस्थित नेताओं और कार्यकत्ताओं को पार्टी का झंडा भेंट किया गया।

इस अवसर पर निहाल सिंह मताना, जगदीश उर्फ जग्गू मिस्त्री, सतपाल बंसल, पूनमचंद रत्ति, शम्मी रत्ति, बलदेव भट्टू, रामेश्वरदास गिजरोइया एडवोकेट, राजेन्द्र महात्मा, घमंडीलाल, कृष्ण धांगड़, अजीत बड़ोपल, ओमप्रकाश गढ़वाल, देवेन्द्र पंवार नंदा, मास्टर रामकुमार ढाणी गोपाल, बिरमपाल, भगवानदास गोस्वामी, शेरसिंह कड़वासरा, अजीत बड़ोपल, बलवंत सिंह आदीवाल, दिलशाद खान रतिया, गोवर्धन बेनीवाल ढाबीकलां, कपिल पुनिया, ग्रेट सोहल सहित अनेक नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।