जिला प्रशासन तथा मीडिया जगत ने दिवंगत पत्रकारों के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया

April 30, 2021

जिला प्रशासन तथा मीडिया जगत ने दिवंगत पत्रकारों के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया

हिसार, 30 अप्रैल  रवि पथ :

हिसार के वरिष्ठï पत्रकार दलबीर भ्याण तथा गुरू जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने वाले आज तक चैनल के पत्रकार रोहित सरदाना के निधन पर जिला प्रशासन, डीआईपीआरओ कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा जिले के समस्त पत्रकार साथियों ने गहन शोक व्यक्त किया है।
गांव बिछपड़ी निवासी लगभग 50 वर्षीय वरिष्ठï पत्रकार दलबीर भ्याण ने वर्ष 1986 में दैनिक हिसार संदेश से पत्रकारिता की शुरूआत की थी। वे फिलहाल सैक्टर 15 हाऊसिंग बोर्ड में रह रहे थे। उन्होंने तीसरी आँख के नाम से अपना समाचार पत्र भी प्रकाशित किया था। हरियाणा सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार दलबीर भ्याण वर्ष 1989 से अब तक सांध्य दैनिक पाठक पक्ष से जुड़े थे।


गुरू जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने वाले आज तक चैनल के वरिष्ठï पत्रकार रोहित सरदाना का भी हिसार से विशेष जुड़ाव रहा है। 42 वर्षीय वरिष्ठï पत्रकार रोहित सरदाना बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। जिला प्रशासन, डीआईपीआरओ कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा जिले के समस्त पत्रकार साथियों ने दोनों के निधन पर गहन शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारिता जगत के लिए यह अपूरणीय क्षति है।