महिलाओं को लखपति बनाने की योजना प्रधानमंत्री मोदी की अनूठी सोच

March 6, 2024

महिलाओं को लखपति बनाने की योजना प्रधानमंत्री मोदी की अनूठी सोच

बरवाला में सैकड़ों महिलाओं ने देखा शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत करनाल में आयोजित लखपति दीदी महासम्मेलन का लाइव प्रसारण

बरवाला रवि पथ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की है और इसके लिए सरकार ने अनेकों योजनाएं शुरू की हैं। इन्हीं योजनाओं में से एक है लखपति दीदी योजना। यह बात आज पूर्व विधायक वेद नारंग तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के जिला संयोजक रणधीर सिंह धीरू ने बरवाला में शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत करनाल में आयोजित लखपति दीदी महासम्मेलन का लाइव प्रसारण देखने उपरांत समारोह में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल्पना कर महिलाओं के लिए योजनाएं बनाई हैं। ये विचार उनके ही मन में आया कि महिलाओं को लखपति बनाया जाए। इसलिए योजना का नाम भी लखपति दीदी रखा है। ये अनूठी सोच और पहल है। इससे महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होंगी। उन्होंने कहा कि लखपति बनने के बाद वो पूरे परिवार को सपोर्ट करती हैं। एक महिला तीन पीढिय़ों को संभालती है। इसलिए महिलाएं जितनी अधिक आर्थिक रूप से सशक्त होंगी हमारा समाज व देश में उतना ही अधिक समृद्ध होगा। उन्होंने बताया कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा महिला जनकल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं जैसे मातृ वंदन योजना, स्टैंडर्ड ऑफ इंडिया योजना, उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला शक्ति केंद्र योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, गौरा कन्या आदि अनेक योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त करने का काम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी महिलाओं को आर्थिक सशक्त बनाने के लिए कदम उठा रही है। इसके लिए सरकार ने योजना बनाई है कि प्रदेश में करीब पांच हजार बहनों को ड्रोन की ट्रेनिंग दी जाएगी, इन्हें ड्रोन दीदी बनाएंगे। इस संदर्भ में 200 बहनों को ड्रोन उपलब्ध करा कर काम भी दिला दिया गया है। लिक्विड यूरिया छिडक़ाव के लिए ड्रोन सीख कर महिलाएं कारगर साबित होंगी। जो बहनें रसोई तक सीमित थी वो अब वैज्ञानिक तौर पर ड्रोन चला रही हैं, सीख रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने लक्ष्य रखा है कि हरियाणा की 3 लाख बहनों को लखपति दीदी के रूप में आगे बढ़ाया जाए और उनको सेल्फ हेल्प ग्रुप से जोड़ा जाए।
इस अवसर पर साधुराम जाखड़, जिला पार्षद दर्शन गिरी, ब्लॉक समिति चेयरमैन प्रतिनिधि अनूप घणघस, वाइस चेयरमैन विकास सोनी, एसईपीओ ओमप्रकाश, एसडीओ राजेंद्र, प्रवीन सैनी, राजकुमार, देशराज वर्मा, मनोज रहेजा, राजू नारंग, रविंद्र कुमार, राजबीर सरपंच व रामपाल सरपंच आदि भी उपस्थित रहे