उकलाना बस स्टैंड पर s.m.c. अस्पताल के संचालक राजेश सिंगला ने पंखे किए भेंट

July 20, 2020

उकलाना बस स्टैंड पर s.m.c. अस्पताल के संचालक राजेश सिंगला ने पंखे किए भेंट

20 जुलाई उकलाना रवि पथ :

एसएमसी अस्पताल के संचालक एवं भारत विकास परिषद उकलाना के उपाध्यक्ष डॉ राजेश सिंगला ने उकलाना बस स्टैंड पर दो पंखे भेंट किए। वही पवित्रा गारमेंट्स के संचालक विनोद गोयल ने भी उकलाना बस स्टैंड पर एक पंखा भेंट करके समाजहित में सेवा की। कुछ दिन पहले भारत विकास परिषद की ओर से उकलाना बस स्टैंड पर एक वाटर कूलर स्थापित किया गया था उस समय उकलाना बस स्टैंड के इंचार्ज रणबीर सिंह कुंडू ने भारत विकास परिषद के सामने उकलाना बस स्टैंड के 3 पंखों की मांग भी रखी थी।

उसी समय डॉ राजेश सिंगला ने पंखे भेंट करने की हां की थी, लेकिन तभी वहां पर उपस्थित विनोद गोयल ने कहा कि एक पंखा वह अपनी ओर से भी भेंट करेंगे। अब उन्होंने उकलाना बस स्टैंड पहुंचकर तीन छत वाले पंखे समाजहित में उकलाना बस स्टैंड पर भेंट किए। बस स्टैंड इंचार्ज रणबीर सिंह कुंडू ने एसएससी अस्पताल के संचालक डॉ राजेश सिंगला और पवित्रा गारमेंट्स के संचालक विनोद गोयल का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर भारत विकास परिषद के शाखा अध्यक्ष अशोक गर्ग, उपाध्यक्ष डा. राजेश सिंगला, सह सचिव राकेश बंसल, पूर्व अध्यक्ष महेंद्र दहमनिया और अध्यक्ष विनोद गोयल,संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।