नर सेवा-नारायण सेवा समिति द्वारा दीपावली मिलन समारोह आयोजित, विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा ने की शिरकत

November 3, 2021

नर सेवा-नारायण सेवा समिति द्वारा दीपावली मिलन समारोह आयोजित, विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा ने की शिरकत

हिसार, 03 नवंबर  रवि पथ :

विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा ने कहा कि हमारे देश में त्योहारों का विशेष महत्व है। प्रत्येक त्यौहार को आपसी भाईचारे एवं हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए।
वे नर सेवा-नारायण सेवा समिती द्वारा पटेल नगर स्थित पंजाबी धर्मशाला में दीपावली मिलन समारोह को बतौर मुख्यतिथि संबोधित कर रहे थे। जिलावासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को सभी त्यौहार आपसी प्यार, प्रेम एवं भाईचारे के साथ मनाने चाहिए। दीपावली पर्व बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। यह त्यौहार हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने की प्रेरणा देता है। विधानसभा उपाध्यक्ष ने दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे पर्यावरण प्रदूषण के दृष्टिगत नागरिकों से प्रदूषण रहित दीपावली मनाने की अपील भी की है। इस अवसर पर पूर्व विधायक वेद नारंग, डॉ दलबीर भारती (सेवानिवृत आईपीएस), पिछड़ा वर्ग के पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, पार्षद महेंद्र जुनेजा, महेश नारंग, वेद नारंग, अशोक मित्तल, सुरेंद्र दमिजा, राजकुमार मैदान, पिंकी खन्ना, डॉ सेतीया, कश्मीर भ्याना, चंद्रभान गांधी, सुखबीर धमीजा, नथूराम प्रधान, डॉ शेखर, रजनी धनीजा, हरिचंद सिंधवानी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।