अद्धी छुट्टी सारी’ शो की शूटिंग हुई ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में

April 15, 2023

अद्धी छुट्टी सारी’ शो की शूटिंग हुई ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में

रवि पथ न्यूज़ :

दौलतपुर रोड स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल उकलाना मंडी में आज पंजाबी चैनल MH1 द्वारा प्रसारित ‘अद्धी छुट्टी सारी ‘ शो की शूटिंग की गई। कार्यक्रम की शुरुआत MH1 के एंकर बिपन जोशी ने की। इस कार्यक्रम में ऑक्सफोर्ड स्कूल के काफी बच्चों ने भाग लिया। प्रतिभागी बच्चों ने कविता गायन, सोलो सोंग, नृत्य और चुटकुले जैसी अनेकों गतिविधियों में भाग लिया।
विद्यालय के चेयरमैन डॉक्टर सतीश भारती जी ने आए हुए मेहमानों का स्वागत किया तथा सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को शुभाशीष दिया एवं जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में बढ़- चढ़कर भाग लेने हेतु प्रेरित किया। इसी अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉक्टर जीवन कुमार रत्ता जी ने विद्यार्थियों की परफॉर्मेंस को सराहा। MH1 की टीम के समक्ष विद्यालय की उपलब्धियों का वर्णन किया एवं विद्यार्थियों को आश्वासन दिया कि भविष्य में विद्यालय में सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन बच्चों के चहुँमुखी विकास हेतु करवाने के लिए तत्पर रहेंगे।इसके पश्चात प्रधानाचार्य  सुनील कुमार शर्मा जी ने कहा कि ऑक्सफोर्ड स्कूल में विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास किया जाता है। उन्होंने कहा कि ऑक्सफोर्ड स्कूल के विद्यार्थी हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल कर रहे हैं। इसलिए ऑक्सफोर्ड स्कूल भारत का ही नहीं बल्कि विश्व का सर्वश्रेष्ठ स्कूल है। पंजाबी चैनल MH1 की पूरी टीम ने ऑक्सफोर्ड विद्यालय के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए बताया कि उन्हें इस विद्यालय की तरफ से जो प्यार, प्रेम एवं प्रतिभा मिली वह सराहनीय है।

Tags: , ,