खोवाल के बहनोई के निधन पर शोक जताने पहुंचे कुमारी सैलजा व सांसद सुमेधानंद सहित अन्य वरिष्ठजन

May 20, 2022

खोवाल के बहनोई के निधन पर शोक जताने पहुंचे कुमारी सैलजा व सांसद सुमेधानंद सहित अन्य वरिष्ठजन

हिसार, 20 मई  रवि पथ :

हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट के प्रदेश चेयरमैन एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल के बहनोई एवं समाजसेवी दीवान सिंह के निधन पर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक व धार्मिक संस्थाओं ने गहरा शोक जताया है। हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा, सीकर से लोकसभा सांसद स्वामी सुमेधानंद, पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, व्यापार मंडल प्रदेशाध्यक्ष बजरंगदास गर्ग, पूर्व चेयरमैन श्रीनिवास गोयल, बाला देवी खेदड़, भूपेंद्र गंगवा, हरिकिशन प्रभुवाला, विनोद मित्तल,मनजीत रंगा, अरविंद शर्मा, रणदीप लोहचाब, करण सिंह नैन, सुभाष जांगड़ा, शैलेश वर्मा, कर्नल ओम प्रकाश, शेर सिंह प्रधान कुम्हार महासभा हिसार, सूरजभान प्रधान कुम्हार सभा उकलाना, ओपी बगला, आरके बामल, गुलशन बागोरिया, श्वेता शर्मा, कुलवंत सैनी, जीआर नागर, आशा रानी बहलान, सविता नागर, वीरेंद्र सेलवाल, रामेश्वर सुक्रालिया, सुरेन्द्र सेलवाल, ईश्वर पूर्व सरपंच मदनपुरा, सूरजभान बिरण, सीता राम बेनीवाल चेयरमैन, जगबीर मलिक, मंगत राम लालवास, मनदीप गोदारा, राजेश अंबरसर, गीता सिहाग, धरमवीर वर्मा, रामफल वर्मा, सतबीर वर्मा, सुरेश गर्ग, सतीश दनोदा, गौरव टुटेजा, डॉ मनदीप पूनिया, सुरेश भाणा, जय सिंह, सरोज बराड़ प्राचार्य, ईश्वर लौरा प्राचार्य, रेखा मलिक प्राचार्य, विकास गोयल, राकेश जांगड़ा सहित अन्य वरिष्ठ सामाजिक व राजनीतिक लोगों ने गांव मुगलपुरा में दिवंगत दीवान सिंह के निवास स्थान पर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया और भगवान से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को अपने

चरणों में स्थान दे तथा परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति दे।