शेर सिंह बतरा के निधन पर विधायक नैना चौटाला ने जताया शोक

August 21, 2022

शेर सिंह बतरा के निधन पर विधायक नैना चौटाला ने जताया शोक

हिसार, 21 अगस्त रवि पथ :

जननायक जनता पार्टी के उकलाना हल्के के शहरी अध्यक्ष शेर सिंह बतरा के आकस्मिक निधन पर जननायक जनता पार्टी की विधायक नैना सिंह चौटाला रविवार को उनके उकलाना आवास पर शोक व्यक्त करने पहुंची। विधायक नैना सिंह चौटाला ने कहा कि शेर सिंह बतरा सामाजिक कार्य में हमेशा अग्रणी रहते थे और गरीबों की सेवा में तत्पर रहते थे। उनके आकस्मिक निधन से पार्टी एवं परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त करते हुए सांत्वना दी और कहा कि इस दुख की घड़ी में पार्टी परिवार उनके साथ खड़ा है। उनके साथ जेजेपी के राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेन्द्र लितानी, महिला प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण, हलकाध्यक्ष अनिल बालकिया, सतीश धानक भी शोक व्यक्त करने पहुंचे।