9-10 जनवरी को होगा मंडल प्रशिक्षण शिविर- रणधीर सिंह धीरू

January 3, 2021

9-10 जनवरी को होगा मंडल प्रशिक्षण शिविर- रणधीर सिंह धीरू

बरवाला रवि पथ न्यूज़ :

भारतीय जनता पार्टी मिलगेट मंडल की बैठक मंडल प्रशिक्षण प्रभारी जिला सचिव एवं पूर्व चेयरमैन रणधीर सिंह धीरू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रशिक्षण की तारीख 9 व 10 जनवरी निर्धारित की गई।इस दौरान रणधीर सिंह धीरू ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाता है। जिससे कार्यकर्ताओं  के व्यवहार एवं कार्यशैली में निखार आता है। उन्होंने यह भी बताया कि यह प्रशिक्षण 2 दिन का रहेगा। जिसमें 12 सत्र होंगे और पार्टी के वरिष्ठ नेता व पदाधिकारियों का मार्गदर्शन मिलेगा।

मंडल अध्यक्ष राजपाल श्योराण ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए स्थान तय कर लिया है तथा टैंट, साउंड, पंजीकरण आदि सभी तैयारियों के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटिया निर्धारित की गई है। प्रशिक्षण को लेकर सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह बना हुआ है। इस मौके पर रमेश जनागल, जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, मंडल अध्यक्ष राजपाल श्योराण, राममेहर शर्मा, बनवारी लाल, ईश्वर तलवंडी बीडीसी मेंबर, कुलदीप सिंह, सार्दुल वर्मा, रामाशंकर, जोनी मेहरा, रतन सिंह, राजू, मुकेश खामरा, श्याम लाल, सतीश बाल्मीकि आदि उपस्थित थे।