बालसमंद गांव में 2 अक्टूबर को शिक्षा अधिकार पंचायत को संबोधित करेंगे दिल्ली उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया : डॉ. सुशील गुप्ता

September 30, 2022

बालसमंद गांव में 2 अक्टूबर को शिक्षा अधिकार पंचायत को संबोधित करेंगे दिल्ली उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया : डॉ. सुशील गुप्ता

खट्टर सरकार ने स्कूलों को बंद कर शिक्षा व्यवस्था को किया चौपट : डॉ. सुशील गुप्ता

खट्टर सरकार किसानों, मजदूर और व्यापारियों की विरोधी : डॉ. सुशील गुप्ता

किसानों को हुए नुकसान का उचित मुआवजा दे सरकार : डॉ. सुशील गुप्ता

जंगल सफारी के लिए दुबई गए मुख्यमंत्री, प्रदेश की चिंता नहीं : डॉ. सुशील गुप्ता

रोहतक, 30 सितंबर रवि पथ :

प्रदेश के अंदर भ्रष्टाचार, बेरोजगार और अपराध बढ़ता जा रहा है। पूरे प्रदेश में स्कूल बंद होने के कगार पर है। हरियाणा सरकार स्कूलों को बंद करने पर आमादा है। हजारों स्कूल शिक्षकों के अभाव में बंद होने के कगार पर है। मुख्यमंत्री के गांव में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी बच्चों को पढ़ा रहे हैं। अस्पताल बन नहीं रहे। महिलाएं 6 बजे के बाद घर से निकल नहीं सकती। बिजली-पानी की चौबीस घंटे सुविधा भी नहीं मिल रही है।

ये बात आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने शुक्रवार को कही। वे रोहतक के जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पत्रकारों से विभिन्न विषयों को लेकर बातचीत की। उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आदमपुर में शिक्षा पंचायत को संबोधित करेंगे।

उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा बेरोजगारी हरियाणा में है। बेरोजगारी के चलते प्रदेश का युवा अपराध के रास्ते पर चलने को मजबूर हैं। एक तरफ प्रदेश के युवा बेरोजगारी हैं। वहीं मुख्यमंत्री खट्टर जंगल सफारी के लिए दुबई गए हैं। उन्होंने कहा कि जब फसलों के बिकने का समय होता है तो सरकार ऐसे-ऐसे कानून लेकर आती जिससे किसानों को फसल बेचने में परेशानी आए। उन्होंने कहा कि हजारों किसानों की लाखों रूपये की फसल बर्बाद हो गई। डॉ. गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को उचित मुआवजा देने का काम करें।

उन्होंने कहा कि पूरा विश्व शिक्षा में स्पेशलाइजेशन की राह पर चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ हरियाणा के मुख्यमंत्री बोलते हैं कि एक ही विषय का शिक्षक फिजिक्स भी पढ़ा लेगा, गणित भी पढ़ा लेगा और साइंस भी पढ़ा लेगा। उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार किसानों की विरोधी है। एक तरफ खेतों में बारिश का पानी चढ़ने से फसल बर्बाद हुईं है, दूसरी तरफ मंडियों में समय पर बिक्री शुरू न होने के कारण किसानों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार को किसानों, कामगारों और व्यापारियों से विशेष परेशानी है। उन्होंने किसानों की उचित मुआवजा देने की मांग की।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता आज खट्टर सरकार से त्रस्त है।हरियाणा में लोग भी बदलाव चाहते हैं। प्रदेश में दिल्ली और पंजाब की तर्ज बदलाव के लिए जनता तैयार है। हरियाणा की जनता भी दिल्ली और पंजाब की तरह फ्री बिजली और बेहतर स्वास्थ्य योजनाएं चाहते हैं।

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता लवलीन टुटेजा लवली, मध्य जोन संयोजक अश्विनी दुलहेड़ा, जिला अध्यक्ष एडवोकेट महाराज सिंह समेत वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।