नवीन जयहिंद ने एचएसएससी व् एचपीएससी की निकाली शव –यात्रा

December 17, 2021

नवीन जयहिंद ने एचएसएससी व् एचपीएससी की निकाली शव –यात्रा

युवाओं के हाथ में गीता, गंगाजल, गाय का गोबर व् गौ-मूत्र

चंडीगढ़ में किया विधानसभा का कूच, पुलिस से हुई भिंड, वाटर कैनन से की पानी बौछार

बोले सीएम व् मंत्रीमण्डल विधानसभा में गीता की शपथ लेकर बोलें नहीं हुआ भ्रष्टाचार

गौमूत्र व् गोबर लेकर पहुंचे हरियाणा विधानसभा

चंडीगढ़ रवि पथ :

नवीन जयहिंद शुक्रवार को हजारों युवाओं के साथ चंडीगढ़ में विधानसभा का घेराव करने पहुंचें | नवीन जयहिंद सहित हजारों युवा अपने साथ गीता, गँगाजल, गाय का गोबर व् गौ मूत्र अपने साथ लेकर पहुंचे| चंडीगढ़ में जयहिंद सहित युवाओं ने एचएसएससी व् एचपीएससी की शव यात्रा निकली | युवाओं के हाथों में गाय के गोबर से बने गोस्से भी देखने को मिले |
जयहिंद ने पत्रकारों से बातचीत में स्पष्ट कहा कि मुख्यमंत्री व् पूरा मंत्रीमण्डल गीता की कसम खाए की उनकी सरकार में भ्रष्टाचार नहीं हो रहा है| नौकरियों में पर्ची –खर्ची नहीं चल रही है | प्रदेश में भर्तियों में घोटाले नहीं हो रहे है |
जयहिंद ने कहा कि आज वे चंडीगढ़ में 30 लाख बेरोजगारों की आवाज उठाने के लिए पहुंचे है | प्रदेश में बेरोजगारी दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है | जिसकी वजह से प्रदेश में नशा व् क्राइम भी बढ़ रहा है | रोजगार न मिलने पर युवा सही रस्ते से भटक कर गलत रास्ते को चुन लेते है | पैसे कमाने के गैर-क़ानूनी ढंग को अपनाते है जो प्रदेश में अपराध को बढाते है | अगर सरकार युवाओं को रोजगार के उचित अवसर प्रदान करें तो युवाओं का भविष्य अंधकारमय होने से बचाया जा सकता है |
जयहिंद ने आगे कहा कि आज वे सरकार को व् सरकार के विधायकों को गीता भेंट करने आये है कि पवित्र गीता की कसम खाए, नहीं तो अब पुरे प्रदेश के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, सासंदों, मंत्रियों , विधायकों को गाय का गोबर व् गौमूत्र भेंट किया जाएगा |
जयहिंद ने युवाओं की बात को आगे रखते हुए कहा कि लाखो युवा सालों से तैयारी कर रहे है, लेकिन कोई भी भर्ती पारदर्शिता के साथ नही हुई है | कभी पेपर रद्द कर दिया जाता है तो कभी लीक हो जाता है | कभी–कभी भर्ती ही कैंसिल कर दी जा रही है | आज विधानसभा में मोजूद सरकार के सभी मंत्री व् विधायक गीता की कसम खाए ईमानदारी की जिस ईमानदारी का ढोल सरकार पुरे प्रदेश में पीट रही है |
जयहिंद ने कहा कि कुरुक्षेत्र के बाद आज चंडीगढ़ में भी युवाओं की आवाज उठाने पर एक केस और उनके नाम सरकार कर दे | युवाओं की आवाज उठाने व् उनको न्याय दिलाने के लिए वे हर सम्भव कोशिश करेंगे व् सरकार से सीधी टक्कर लेंगे | उन्होंने सर पर कफन बांध लिया, छोटे-मोटे केस होने से नही डरते है ऐसे केस सरकार चाहे एक लाख और कर दे |
जयहिंद ने कहा कि और आज प्रदेश में 30 लाख बेरोजगार है | अगर प्रदेश के अभी विभागों के खाली पदों को देखा जाए तो करीब 5 लाख खाली पद है | एक विभाग के पद को भरने में सालों लग जाते है | जब पेपर होता हो तो पेपर लीक हो जाता है, जोइनिंग आती है तो उसमे गड़बड़ी होती है |
जयहिंद ने कहा कि एचपीएससी आयोग में अनिल नागर के पास 2 करोड़ रूपये विजिलेंस को मिले है | अकेले अनिल नागर के बस में इतना बड़ा घोटाला करना है | अब अनिल नागर को बर्खास्त कर सरकार अपने मंत्रियों व् अधिकारियों को बचाने की कोशिश कर रही है | अनिल नागर तो मछली है असली मगरमच्छ तो सरकार की सह में बैठे है | मुख्यमंत्री भर्तियों में घोटाले करने वाले के साथ ज़ूम मीटिंग कर रहे है | तो कैसे यकीन कर ले सरकार में भ्रष्टाचार नही चल रहा है, ऐसे न जाने कितने रोबिन सरकार की सह में बैठे हुए है |
जयहिन्द ने कहा कि युवाओं के अकेले किताब उठाने से कुछ नही होगा युवाओं को नौकरी चाहिए तो लठ –तलवार , गदा उठानी पड़ेगी | युवाओं के माँ-बाप को भी साथ आना होगा | जयहिंद ने कहा कि सरकार रेट लिस्ट जारी कर दे और कुछ नही तो शराब के ठेकों की तरह ऑनलाइन नीलामी शुरू कर दे | ताकि सरकार को भी नुकसान न हो | जज से लेकर चपरासी तक की रेट लिस्ट जारी कर दे सरकार, ताकि प्रदेश के युवा अपना समय पेपर की तैयारी करने में समय बर्बाद न करें |
नवीन जयहिंद ने सोसिओ इकोनोमिक क्राइटेरिया के नाम पर दिए जाने पांच नम्बर के नियम पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि जहाँ एक तरफ सरकार बेटी बचाओं –बेटी पढाओं का नारा दे रही है वही सरकार सोसिओ इकोनोमिक क्राइटेरिया में उनके साथ दोगला व्यवहार कर रही है | लड़की की शादी हो चुकी है और वो अपने ससुराल जा चुकी है तो मायके वाले उसका घर नहीं चला सकते | वही अगर एक भाई नौकरी लग चुका है तो दुसरे भाई का क्या कसूर है कि उसे सोसिओ इकोनोमिक क्राइटेरिया के पांच नम्बर नहीं मिलेंगे | ऐसे तो सरकार भाई को भाई का दुश्मन बना रही है |
जयहिंद ने आगे कहा कि लडकियों के सेंटर 200 से 300 किलोमीटर दूर दिए है | अंबाला वालों के लिए महेंद्रगढ़ सेंटर देने का कोनसा तुक बनता है | अगर इस दौरान युवा-युवतियों के साथ कोई दुर्घटना होती है तो कौन उसकी जिम्मेदारी लेगा ? ऐसे में प्रदेश में न तो ट्रांसपोर्ट सुविधा इतनी अच्छी की वे समय पर अपने सेंटर पर पहुच जाएँ और नहीं उम्मीदवारों के ठहराव के लिए सरकार ने कोई इंतजाम किया हुआ है | अगर कोई गरीब घर की उम्मीदवार है तो उससे पेपर देने जाने से पहले दस बार सोचना पड़ेगा | इतनी दूर आने जाने का किराया व् अगर रुकना पड जाए तो एक आम आदमी को जेब कितनी मार पडती है ये सरकार को समझ नही आती है | सरकार को कम से कम महिला कैंडिडेटस के एग्जाम सेंटर उनके नजदीकी जिलों में या गृह जिलों में देने चाहिए | पेपर तो लीक होने है ही पर कम से कम सेंटर तो नजदीक दे ही सकती है सरकार |
जयहिंद ने वही नोर्मलाइजेसन के मुद्दे को भी बड़ी बेबाकी के साथ उठाया , उन्होंने कहा कि एक 50 नम्बर लाने वाले कैंडिडेट का सलेक्सन हो रहा है वही 70 नम्बर लाने वाला कैंडिडेट मेरिट लिस्ट से बाहर होता है |
जयहिंद ने कहा कि इस पुरे मामले में सभी मंत्रियों-बड़े अधिकारियों व् एचएसएससी के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी की सम्पत्ति की जाँच होनी चाहिए | सरकार आयोग के चेयरमैन व् अनिल नागर की चैट उजागर करें | सभी मंत्रियों व् अधिकारियों का नार्को टेस्ट होना चाहिये और हाईकोर्ट के सिटिंग जज से इनकी जांच हो |

नवीन जयहिंद व् सैकड़ों युवाओं के पहुँचने से पुलिस व् प्रशासन दोनों ही सकते में आ गये थे | विधानसभा का घेराव रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेटिंग की व् युवाओं पर कड़कती ठंड में वाटर केननसे ठंडे पानी की बौछारे चलाई | जिसमे दर्जन भर युवा घायल हो गये | बाद में नवीन जयहिंद सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं को पुलिस वैन में जबरदस्ती बैठा कर विधानसभा से दूर ले जायागया |