घनश्याम ओड का भाजपा से हुआ मोह भंग, कांग्रेस में हुए शामिल

April 24, 2024

घनश्याम ओड का भाजपा से हुआ मोह भंग, कांग्रेस में हुए शामिल

कांग्रेस में शामिल होने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मिलेगा पूरा मान सम्मान : कुमारी सैलजा

हिसार रवि पथ न्यूज :

उकलाना से भाजपा पार्टी के नेता एवं पूर्व चेयरपर्सन प्रतिनिधि घनश्याम ओड ने भाजपा पार्टी छोड़कर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है। घनश्याम ओड ने कुमारी सैलजा के नेतृत्व में हिसार उनके आवास स्थान पर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। कुमारी सैलजा ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए घनश्याम ओड का स्वागत किया और पटका पहनकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। कुमारी सैलजा ने कहा कि पार्टी में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का पूरा मान सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि घनश्याम ओड के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी। हिसार जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन बृजलाल बहबलपुरिया के प्रयासों से घनश्याम ओड ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की। इसके साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और नगर पालिका उकलाना के पूर्व वाइस चेयरमैन राजेश बंसल, सुरेश गर्ग, अजय बिश्नोई, सुभाष फरीदपुरिया, शिवा बंसल, राजेश भूटानी, डॉक्टर जय भगवान राजलीवाल, एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल आदि ने घनश्याम ओड का पार्टी में आने पर स्वागत किया और कहा कि उन्हें पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। घनश्याम ओड ने भाजपा पार्टी छोड़ने का कारण कार्यकर्ताओं की अनदेखी बताया है।

Tags: , , , ,