स्वतंत्रता सेनानियों व  वीर सैनिकों की शहादत को किया नमन

August 15, 2020

पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने का संकल्प लें : औम प्रकाश धनखड़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ ने चंडीगढ़ पार्टी कार्यालय में फहराया तिरंगा

स्वतंत्रता सेनानियों व  वीर सैनिकों की शहादत को किया नमन

चंडीगढ़/ झज्जर,15 अगस्त रवि पथ :

आजादी के पावन पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने का संकल्प लें।
आत्मनिर्भर भारत बनाने में हरियाणा के हर वर्ग को अपनी जिम्मेदारी बखूबी
निभानी होगी। विशेषक र हमारे किसान भाई और वीर सैनिक  अग्रणी भूमिका
निभाएंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ ने देश के 74 वें
स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में
ध्वजारोहण करने उपरांत उपस्थित जन को संबोधित करते हुए यह बात कही।


धनखड़ ने स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सैनिकों की शहादत को नमन करते हुए
कहा कि प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारत वर्ष ने
आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से कदम बढाएं हैं, हमारा सबका दायित्व बनता है
कि समाज का प्रत्येक वर्ग मोदी के साथ मिलकर भारत वर्ष को सशक्त,
सक्षम, समर्थ बनाने में अपना यथा संभव सहयोग दें।
— ऐतिहासिक निर्णय बनेंगे आत्मनिर्भर भारत के आधार
औम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के
नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने पिछले लगभग सवा छ: सालों में कई ऐतिहासिक
फैसले लिए हैं।

इससे दुनियाभर में भारत का गौरव बढ़ा है। केन्द्र सरकार
ने पिछले साल जम्मू एवं कष्मीर से अनुच्छेद-370 व धारा 35-ए को हटाकर
कश्मीर से कन्याकुमारी तक अखंड भारत के हमारे महापुरुषों के सपने पूरा
करने का काम किया है। इसी तरह, तीन तलाक पर प्रतिबन्ध लगाने से हमारी
मुस्लिम बहनों के जीवन में एक नये बदलाव की शुरुआत हुई है । शिक्षा को
व्यावहारिक और रोजगार उन्मुखी बनाने के लिए नई शिक्षा नीति लागू की है।
इससे आत्मनिर्भर भारत अभियान को और गति मिलेगी। इसी तरह, प्रधानमंत्री
जी ने हाल ही में अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर की आधारशिला
रखकर करोड़ों देशवासियों की आस्था को मजबूती देने का काम किया है।


—जय जवान-जय किसान का नारा साकार किया
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अपनी फसल अपनी मर्जी से बेचने का हक
किसान भाईयों को मिला है।  यह ऐतिहासिक निर्णय किसानों को आत्म निर्भरता
की ओर लेकर जाएगा। किसान भाई अब अपनी फसल मंडी के अलावा जहां चाहे वहां
बेच सकते हैं, कोई भी कानून किसान भाई को रोक नहीं पाएगा। पीएम मोदी ने
यह कानून बनाकर दीनबंधु चौ छोटूराम के सपनों को साकार करने का काम किया
है। धनखड़ ने कहा कि पीएम मोदी ने देश की सुरक्षा के लिए आधुनिक हथियार
सेना को मुहैया करवाएं हैं इससे हमारे वीर सैनिकोंं कामनोबल आज सातवें
आसमान पर हैं और दुश्मन हताश व परेशान है।


–स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को किया साकार
अध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि पीएम मोदी और हरियाणा में मुख्यमंत्री
मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में भाजपा नीत सरकारें समाज की छतीस बिरादरी
के हित में कल्याणकारी नीतियां बनाकर लागू कर रही हैंं । भाजपा सरकार
द्वारा देश को आत्म निर्भर बनाने की दिशा में  किए जा रहे सतत्ï प्रयासों
से
स्वतंत्रता सेनानियों के सपने साकार होंगे और देश का हर वर्ग समृद्घ
होगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश के प्रत्येक रसोईघर में सिलेंडर
पंहुचाया , सम्मान की जिंदगी के लिए शौचालय बनवाए , प्रत्येक घर में नल
से जल पंहुचाने का कार्यक्रम युद्घ स्तर पर चलाया हुआ है। देश भर में 84
लाख 84 हजार घरों में नल से जल पंहुच गया है। हरियाणा में भी प्रदेश
सरकार ने प्रत्येक घर में नल से जल पंहुचाने केलिए वर्ष 2022 तक कार्य
पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के सशक्त,
उर्जावान और गतिशील नेतृत्व में पूरा देश एकजुट होकर कोरोना को पूरी ताकत
के साथ मात दे रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता के पावन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सशक्त व समृद्घ
भारत की कामना। इस अवसर पर  प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, पूर्व विधायक
सुखविंद्र मांढी व लतिका शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।