भारत देश का संविधान दुनिया में सबसे लंबा लिखित संविधान है- बजरंग गर्ग

January 26, 2022

भारत देश का संविधान दुनिया में सबसे लंबा लिखित संविधान है- बजरंग गर्ग

कांग्रेस पार्टी के अनेकों नेताओं ने अपनी जान की कुर्बानी देकर देश को आगे बढ़ाने का काम किया- बजरंग गर्ग

हिसार  रवि पथ :

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस भवन में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया और ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता व जिला कन्वीनर बजरंग गर्ग ने कहा कि भारत देश में 1950 से हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है क्योंकि आज के दिन ही 1950 में भारतीय संविधान को लागू किया था जबकि भारत देश का संविधान दुनिया में सबसे लंबा लिखित संविधान है। श्री गर्ग ने कहा कि देश की आजादी व विकास में कांग्रेस पार्टी की मुख्य भूमिका है यहां तक कि कांग्रेस पार्टी के अनेकों नेताओं ने अपनी जान की कुर्बानी देकर देश को आगे बढ़ाने का काम किया है। यहां तक कि आज हम जो भारत देश में आजादी की सांसे ले रहे हैं वह सब देश के लाखों वीरों के बलिदान के कारण है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।