उत्तरी हरियाणा जोन संयोजक राज कौर गिल, मध्य हरियाणा जोन संयोजक बनीं बिंदु चौहान

July 14, 2022

उत्तरी हरियाणा जोन संयोजक राज कौर गिल, मध्य हरियाणा जोन संयोजक बनीं बिंदु चौहान

दक्षिणी हरियाणा जोन संयोजक मीनू सिंह व पश्चिम हरियाणा जोन संयोजक वीना कतीरा को बनाया

डॉ. रजनीश जैन को प्रदेश सलाहकार की जिम्मेदारी मिली

चंडीगढ़, 14 जुलाई रवि पथ :

आम आदमी पार्टी ने महिला संगठन का विस्तार किया है। इससे पूर्व, अनु कादयान प्रदेश महिला संगठन में बतौर कार्यकारी अध्यक्ष कार्य कर रहीं हैं। इस कड़ी में गुरुवार को आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता के निर्देश पर प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण प्रभाकर गौड़ ने डॉ. रजनीश जैन को प्रदेश सलाहकार के पद पर नियुक्त किया है। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी अलका शर्मा को मिली है। सचिव मंजू गुप्ता को बनाया गया है।

वहीं सरोज जांगड़ा, सुनीता पंघाल और दर्शन कौर को महिला संगठन में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी मिली है। इसके साथ जोन संयोजक भी बनाए गए हैं। उत्तरी हरियाणा जोन संयोजक राज कौर गिल, दक्षिण हरियाणा जोन संयोजक मीनू सिंह, मध्य हरियाणा जोन संयोजक बिंदु चौहान और पश्चिम हरियाणा जोन संयोजक वीना कतीरा को बनाया गया है।