पंजाब के संगरूर लोकसभा सांसद सिमरनजीत सिंह मान पहुंचे करनाल, भगत सिंह को कहा आंतकवादी, बोले हरियाणा के लोगों को आनी चाहिए शर्म अपका सीएम पंजाबी

July 14, 2022

पंजाब के संगरूर लोकसभा सांसद सिमरनजीत सिंह मान पहुंचे करनाल, भगत सिंह को कहा आंतकवादी, बोले हरियाणा के लोगों को आनी चाहिए शर्म अपका सीएम पंजाबी

14 जुलाई  रवि पथ :

करनाल, पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट से जीते शिरोमणी अकाली दल (अमृतसर) के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान गुरूवार को करनाल पहुंचे। जहां पर लोगों ने स्वागत किया। वहीं इस दौरान वह अलगाववादी ताकताे का सर्मथन करते हुए दिखे। करनाल पहुंचने पर उन्होंने कहा कि मुझे बड़ी खुशी हुई है करनाल आकर। हम जो पाकिस्तान से उझड़ कर आए हैं। हमारे कुछ साथी करनाल जिले में आकर बसे हैं। मेरे स्वागत भी बढ़िया हुआ है।

पेश उनसे बातचित के कुछ आंश
सवाल – क्या मुद्दे रहे हैं।
जवाब – हम हिंदू मिजोरिटी प्रदेश में रहते हैं। भारत में इंडिया का राज है। संविधान -25 के तहत एक सिख करपान पहन सकता है। साथ में रख भी सकता है। आप हिंदू मिजोरटी पर निर्भर है। हम ऐसा करने देंगे या नहीं है, ये हमारे बस की बात नहीं है। कम गिनती के सांसद को करपान लेकर जाने देंगे या नहीं। हमारे सिख नेताओं ने गलत वायदों के ऊपर हिंदुस्तान के साथ जाने का फैसला किया है। जितने भी वायदे किए थे। उसके ऊपर भी हिंदू मुकर रहे हैं।

सवाल – संसद की शपथ लेंगे तो उसमें लिखा होगा देश की उन्नति के लिए काम करेंगे। जबकि आपकी खालिस्तान की बात करते हो।
जवाब – सभी भाजपा ने यही शपथ ली है तो 2020 में उन्होंने लद्दाख का 9 हजार वर्ग क्षेत्रफल इलाका चीन को क्यों लूटा दिया है। अब तक 40 हजार वर्ग क्षेत्रफल का एरिया चीन को लूटा चुके हैं। उन्होंने हिंदूस्तान की धरती की रक्षा करने की शपथ ली थी। महाराजा रणजीत सिंह ने लद्दाख को दरबार से जोड़ा था। सीखों को भावना लद्दाख से जुड़ी हुई है। तो ऐसे में तो सवाल अजीब हुआ। 1947 में हिंदुओं का राज आया तो अपनी जमीनों को लूटाया जा रहा है।

सवाल – अखंड भारत पर क्या कहना है
जवाब – ये तो आरएसएस ने तैयार किया है। ऐसा है तो चीन को पाकिस्तान को अपनी जमीन क्यों दे रहे हो। ऐसा ही बोला जा रहा है।

सवाल – खालिस्तान की मांग करने वाले आतंकवादी कहे जा रहे हैं, क्या कहेंगे
जवाब – पहले मुझे जवाब दे दो कि हिंदुस्तान को एक रख सकते हो या नहीं। यदि पाकिस्तान को, चीन को अपनी जमीन दे रहे हैं तो अगर खालिस्तान को मंजूर कर देंगे तो एक बफर स्टेट बन जाएगी। इस्लामिक पाकिस्तान के पास परमाणु है, हिंदू भारत के पास परमाणु है। कामरेड चीन के पास चीन परमाणु हथियार है। खालिस्तान ऐसा स्टेट होगा कि दक्षिण एशिया में कभी परमाणु युद्ध नहीं होगा।
आपके सीएम कहते हैं कि चंडीगढ़ तो हमारा है। विधानसभा के लिए चंडीगढ़ से बाहर ले ली। हरियाणा के सियासत दार है। वो देहात से आते हैं। हम लोग भैंस का दूध पीते हैं। भैंस का दूध पीने वाले का दिमाग मोटा हो जाता है।

दो बार बन गए ये लाले हैं। ये गाय का दूध पीते हैं। मेरा मतलब है हरियाणा को बड़ा बनाओ। सहारनपुर, आगरा, भरतपुर को लेकर बड़ा बनाओ। सिरसा का हिस्सा पंजाब में चला जाएगा। हरियाणा बना था हरियाणवियों के लिए, पर यहां पर तो पंजाबी लाला सीएम बना हुआ है। आपको शर्म नहीं आती।

सवाल – संसद की तरफ से नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जिसमें खालिस्तान जैसे शब्द का प्रयोग नहीं करना होगा।
जवाब – सुप्रीम कोर्ट ने खालिस्तान को पास किया हुआ है। इसको लेकर बैठक की जा सकती है। प्रेस वार्ता कर सकते हैं।

सवाल – शहीद भगत सिंह
जवाब- भगत सिंह ने एक अंग्रेज नौवजान आईपीएस अफसर मार दिया था। अमृतधारी सिख चन्न सिंह मार दिया था। नेशनल असेंबली में बम फेंक दिया था। अब भगत सिंह टेररिस्ट नहीं है तो क्या है। इसी बीच सवाल हुआ कि भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए ऐसा किया गलत नहीं है। तो मान ने जवाब में कहा कि गलत तो गलत है।

सवाल – भिंडरावाले पर क्या कहेंगे
जवाब – भिंडरावाले सिखों का लीडर है। जो आजादी दिलवाना चाहता था। जो देश में तोड़ना चाहते हैं उनसे पूछिए कि कश्मीर व लद्दाख को पूरा दिया था। अब आरएसएस व भाजपा ने उसे चीन व पाकिस्तान को दे दिया। भाजपा, कांग्रेस ने पहले ही देश को तोड़ दिया है। हम लद्दाख लेने के लिए लड़ाई लड़ सकते हैं।

सवाल – सिद्धू मूसेवाला की मौत पर क्या कहोगे।
जवाब – सिद्धू मूसेवाला तो मेरा आदमी था। वो तो मेरे को बुला रहा था। उसके जान के खतरे को आईबी, सीआईडी, दिल्ली पुलिस व अन्य एजेंसियों ने पहले ही बता दिया था। सीएम भगवंत मान ने उनकी सुरक्षा वापस ले ली थी। अगले दिन उसका कत्ल हो गया। ये तो आप की प्रदेश सरकार ने कत्ल करवाया है। सांसद में प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार के ऊपर केस दर्ज की मांग की जाएगी। सिद्धू का कत्ल हरियाणा ने किया है। अभी तक हरियाणा ने इस मामले में कोई तफ्तीश नहीं की। सिखों में बात समझ आ रही है। इनको लीडर ना बनने देने के लिए पहले ही मरवाया गया है।

सवाल – पंजाब में गैंगस्टर बढ़ रहे हैं।
जवाब – हरियाणा वाले गैंग बढ़ रहा है। सभी हरियाणा वाले पंजाब में गैंगवार कर रहे हैं। जिम्मेदारी भले ही गोल्डी बराड़ ने जिम्मेदारी ली हो, पर मारने वाले तो सारे हरियाणा के हैं।