सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेंद्र सिंह ने जिले में जलशक्ति अभियान के कार्यों की समीक्षा की।

July 23, 2021

सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेंद्र सिंह ने जिले में जलशक्ति अभियान के कार्यों की समीक्षा की।

हिसार, 23 जुलाई  रवि पथ :

वर्षा जल संचयन की दिशा में आरंभ किए गए जलशक्ति अभियान को लेकर सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेंद्र सिंह ने संबंधित विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि भूमिगत जल स्तर में सुधार तथा भविष्य की जरूरतों के मद्देनजर आरंभ किया गया जलशक्ति अभियान सरकार का महत्वाकांक्षी अभियान है जिसको लेकर विस्तृत कार्य योजना तैयार कर की गई है इसलिए सभी संबंधित विभाग निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति को लेकर गंभीरता से कार्य करें।


वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान उपायुक्त डॉ प्रियंका सोनी ने जलशक्ति अभियान को लेकर जिले में किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में वर्षा जल संचयन को लेकर विभिन्न विभागों द्वारा अनेक कार्य किए जा रहे है। इसके तहत रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर, पुराने जोहड व जलाशयों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है इसके अतिरिक्त ट्यूबवेल तथा बोरवेल के माध्यम से भी भूमिगत जल को रिचार्ज किया जा रहा है। इसी प्रकार से जिले में मानसून सीजन के दौरान सघन पौधारोपण अभियान चलाया गया है।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरांत उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को जलशक्ति अभियान की दिशा में निर्धारित किए गए लक्ष्यों को जल्द से जल्द हासिल करने के लिए पूरी गंभीरता से कार्य किए जाएं।