निगमायुक्त ने जन-कार्यों के लिए संचालित सिंगल विंडो सिस्टम की समीक्षा की।

June 30, 2021

निगमायुक्त ने जन-कार्यों के लिए संचालित सिंगल विंडो सिस्टम की समीक्षा की।

हिसार, 30 जून  रवि पथ :

नगर निगम आयुक्त अशोक कुमार गर्ग ने बुधवार को निगम कार्यालय में जन-कार्यों के लिए संचालित सिंगल विंडो सिस्टम की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने स्वयं पूरी कार्यप्रणाली की दो घंटे तक जांच की। आयुक्त ने सिंगल विंडो पर बैठकर कर्मचारियों से विभिन्न फसलों के संचालन की विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने आमजन से भी बातचीत की। कार्यप्रणाली की समीक्षा के बाद निगमायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने कुछ बदलाव करने के भी निर्देश दिए।


उन्होंने कहा कि सिंगल विंडो सिस्टम से आमजन को बेहतर सुविधा मिल रही है। इन सुविधाओं को और अधिक अपग्रेड करने की जरूरत है। इसको लेकर जल्द ही बदलाव किया जाएगा। निगमायुक्त ने कहा कि सिंगल विंडो पर प्रॉपर्टी टैक्स आमजन को नहीं मिलता, यह यूलएबी पोर्टल आईडी से चलता है। उन्होंने ऐसी व्यवस्था स्थापित करने के निर्देश दिए जिससे आमजन या कोई भी कर्मचारी कहीं से भी प्रॉपर्टी टैक्स संबंधी बिल ले सकें। सीएफ की रसीद कटवाने को लेकर आमजन को मुख्य गेट पर बनी ई दिशा में जाना पड़ता है, इस व्यवस्था में भी सुधार किया जाएगा ताकि आमजन को नगर निगम कार्यालय में बेहतर सुविधाएं मिलें।