ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ने आयोजित किया नव वर्ष सम्मेलन

January 4, 2022

ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ने आयोजित किया नव वर्ष सम्मेलन

केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारें घोटालेबाज : डॉ. अशोक तंवर

रोहतक, 4 जनवरी  रवि पथ :

हरियाणा में मौजूदा सरकार लगातार युवाओं से झूठ बोल रही है। प्रदेश में बेरोजगारी दर 34.1 प्रतिशत होना चरम पर है। हर भर्ती का पेपर लीक हो रहा है और नई भर्ती के नाम पर सिर्फ घोषणायें व जुमले छोड़े जा रहे हैं। केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार पूरी तरह से घोटालों की सरकारें हैं। यह बात अब आम जनता के बीच पहुंच चुकी है। यह बात आज ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर ने स्थानीय महिला आश्रम रोड़ स्थित मातू राम कम्युनिटी सेंटर पर नव वर्ष सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि कही।
उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने एयर इंडिया, रेलवे, बैंक, आर्डिनेंस फैक्ट्रियों को बेच चुकी है तथा लाखों करोड़ रूपये जनता से विभिन्न टैक्सों के नाम पर वसूले जा रहे हैं। पिछले 7 वर्षों से मोदी सरकार लोगों को निचोडऩे में लगी है। प्रधानमंत्री लगातार तानाशाह जैसी भूमिका में नजर आते हैं जिनका आम जनता से कोई सरोकार नहीं। उन्हें सिर्फ अपनी ड्रैस तथा कैमरे की फिक्र रहती है बाकि उन्हें आम जनता के दुख-दर्द से कोई लेना-देना नहीं है। किसान आंदोलन में 700 से अधिक किसान शहीद हो गये लेकिन प्रधानमंत्री ने शोक तक प्रकट नहीं किया।
डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि 15-20 साल पहले गौतम अडाणी को कोई नहीं जानता था। एक कंपनी में नौकरी करने वाला गौतम अडाणी अचानक से कई कंपनियों का मालिक बन जाता है तथा देश को बीमारी युक्त तेल खिला-पिलाकर जनता को बीमारियों का शिकार बना रहा है। उसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पार्टनर बनकर देश में बेतहाशा लूट मचाई हुई है। गौतम अडाणी आज इतना अधिक धन कमाने लगे हैं कि देश की जीडीपी उनसे नीचे पहुंच गई। देश की अर्थव्यवस्था आज तबाह हो चुकी है तथा गौतम अडाणी की एक दिन की कमाई 5,000 करोड़ रूपये है। उन्होंने कहा कि यह सब प्रधानमंत्री की कृपा है जो उन्हें मिलती है तथा इसके लिए पूरी भाजपा जिम्मेदार है।
उन्होंने कहा कि डाडम में 3 लाख करोड़ रूपये का घोटाला हुआ है। लोग मर गये लेकिन सरकार ने कोई मुआवजा घोषित नहीं किया है। उन्होंने कहा कि डाडम के दोषियों के खिलाफ अभी तक कोई कार्यवाही की घोषणा नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा को व देश को बचाने के लिए अच्छे लोगों को ढूंढकर राजनीति में लाना होगा। उन्होंने कहा कि वे लगातार प्रदेश की जनता के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे भी सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ संघर्ष करें तथा प्रदेश में ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस को विजय दिलवायें। उन्होंने कहा कि वे वादा करते हैं कि वे हमेशा सच एवं संघर्ष की राजनीति करेंगे तथा सभी कार्यकर्ताओं को उचित मान-सम्मान प्रदान करेंगे।
डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही कमेटियों तथा प्रकोष्ठों का गठन किया जायेगा। पार्टी से काफी लोग जुड़े हुए हैं तथा आगे और भी लोगों को जोडक़र मजबूत संगठन बनाया जायेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को नववर्ष की शुभकामनाएं भी दी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से बिमल मिनोचा, सुरेन्द्र सिंधु, राजेन्द्र शर्मा, बनवारी लाल, रविन्द्र जाखड़, श्याम सिलाना, सुनील खेड़ी, महेश शर्मा, सुभाष कौशिक, जसवंत, धीरपाल सिंह गुलाटी, अनिल पंघाल, सुशील वर्मा, कुलदीप, नवीन अरोड़ा, महावीर तंवर, लियाकत अलि आदि सहित सैंकडों कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।