03 अप्रैल की बजाय अब 01 अप्रैल को होगा जेजेपी का उकलाना में कार्यकर्ता सम्मेलन

March 29, 2022

03 अप्रैल की बजाय अब 01 अप्रैल को होगा जेजेपी का उकलाना में कार्यकर्ता सम्मेलन

जेजेपी नेताओं ने 01 अप्रैल को उकलाना में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचने का दिया न्यौता

कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर जेजेपी कार्यकर्ताओं में पूरा उत्साह: अनिल बालकिया

हिसार, 29 मार्च रवि पथ :

जननायक जनता पार्टी का उकलाना के आशीर्वाद गार्डन में 03 अप्रैल को होने वाला कार्यकर्ता सम्मेलन अब 01 अप्रैल वार शुक्रवार को सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा। उपरोक्त जानकारी देते हुए जेजेपी के उकलाना हलकाध्यक्ष अनिल बालकिया व हलका प्रभारी दलबीर धीरनवास ने कहा कि 01 अप्रैल वार शुक्रवार को सुबह 10 बजे उकलाना मंडी में होने वाले इस कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यातिथि के तौर पर जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह चौटाला शिरकत करेंगे जबकि अध्यक्षता हरियाणा के श्रम एवं रोजगार मंत्री अनूप धानक करेंगे तथा जेजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेन्द्र लितानी, महिला प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण शिरकत करेंगे।
उन्होंने कहा कि सम्मेलन को लेकर उकलाना हलके के सभी गांवों के कार्यकर्ताओं को न्योता दिया जा रहा है और इस कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर जननायक जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में पूरा उत्साह बना हुआ है। जननायक जनता पार्टी द्वारा 13 मार्च से प्रदेश में अभियान शुरू किया गया था जो एक महीने तक चलेगा। इस दौरान प्रदेश के प्रत्येक हल्के में नए लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई जाएगी और ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को पार्टी संगठन से जोड़ा जाएगा। उकलाना हलके में जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, श्रम एवं रोजगार मंत्री अनूप धानक व प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह के निर्देशानुसार 13 मार्च से ही सदस्यता अभियान शुरू किया गया था। जिसके तहत ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई जा रही है। पार्टी के पदाधिकारी व सक्रिय सदस्य उकलाना हलके के प्रत्येक गांव-गांव, गली-गली, वार्ड-वार्ड, घर-घर जाकर सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाते हुए नए लोगों को पार्टी में शामिल कर रहे हैं। जिससे जननायक जनता पार्टी का संगठन और ज्यादा मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि जननायक जनता पार्टी ताऊ देवीलाल के सपनों की पार्टी है और राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह चौटाला के नेतृत्व में पार्टी संगठन लगातार मजबूत होता जा रहा है। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व श्रम एवं रोजगार मंत्री अनूप धानक के प्रयासों से उकलाना हल्के में करोड़ों रुपए के विकास कार्य चल रहे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा सभी वर्गों को लेकर नई नई योजनाएं बनाकर लागू की जा रही हैं ताकि प्रदेश का और ज्यादा विकास हो।