रैली की तैयारियां जोरों, पर केजरीवाल लाखों लोगों को करेंगे संबोधित

May 22, 2022

रैली की तैयारियां जोरों, पर केजरीवाल लाखों लोगों को करेंगे संबोधित

पांच मंचों की होगी व्यवस्था, मनोरंजन के लिए बजेंगी रागिनी

लाखों लोगों के लिए दूध और शरबत की होगी व्यवस्था

कुरुक्षेत्र, 22 मई, 2022 रवि पथ ;

आम आदमी पार्टी की बहु-प्रशिक्षित अब बदलेगा हरियाणा रैली की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इस को संबोधित करने के लिए दिल्ली मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पहुंचेंगे। इसमें प्रदेशभर से लाखों लोगों के पहुंचने का अनुमान है। इसी की तैयारियों को लेकर रविवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी महेंद्र सिंह, प्रदेश सह प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह, संगठन मंत्री प्रभाकर गौड़, वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा, आप नॉर्थ जोन प्रभारी सुखबीर चहल, वरिष्ठ नेता योगेश्वर शर्मा समेत कई नेता और कार्यकर्ता मोजूद रहे।
मुख्य मंच पर रहेंगे राष्ट्रीय नेता, एक मंच से मनोरंजन करेंगे हरयाणवी कलाकार
मुख्य मंच पर दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य वरिष्ठ नेता बैठेंगे। दूसरे मंच पर प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की जगह होगी। वहीं तीसरे मंच पर प्रदेश के कार्यकर्ताओं को बैठाया जायेगा। एक मंच से रैली में आए मेहमानों और जनता के मनोरंजन के लिए हरियाणवी कलाकार प्रस्तुति देंगे। वहीं एक मंच पर रागिनी की व्यवस्था होगी।
सभी मेहमानों के लिए होगी, दूध और शरबत की व्यवस्था
रैली में प्रदेश के कोने कोने से आने वाले मेहमानों के लिए दूध और शरबत की व्यवस्था की जाएगी। पार्टी पदाधिकारियों को माने तो दो लाख से ज्यादा लोगों के लिए ये व्यवस्था होगी।
कई बड़े चेहरों का पार्टी में शामिल होने का अनुमान
आम आदमी पार्टी की अब बदलेगा हरियाणा रैली में कयास लगाए जा रहे हैं कि कई बड़े चेहरे और सेलिब्रिटी पार्टी को ज्वाइन कर सकते हैं। इनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के भी बड़े सेलिब्रिटी शामिल हैं। रैली को लेकर प्रदेश के लोगों में उत्साह बना हुआ है।