महिला सम्मान समारोह 8 मार्च को

March 7, 2022

महिला सम्मान समारोह 8 मार्च को

भिवानी रवि पथ :

दिव्यांग स्वाभिमान चेरिटिबेल ट्रस्ट द्वारा 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह की आयोजक भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की विशेष आमंत्रित सदस्य सुमिता हर्षदीप डुडेजा ने बताया कि इस समारोह में महिलाओं को अपने क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने वाली महिलों को सम्मानित किया जायेगा। उन्होने बताया कि महामंडलेश्वर श्रीश्री 108 माता करूणागिरि के पावन सानिध्य में आयोजित इस महिला सम्मान समारोह की अध्यक्षता विधायक घनश्याम सर्राफ की धर्मपत्नी  प्रेमलता सर्राफ करेंगी। अतिरिक्त उपायुक्त की धर्मपत्नी डाक्टर सविता नरवाल समारोह की मुख्य अतिथि होंगी। सुमिता ने बताया कि भाजपा जिला प्रधान की धर्मपत्नी  उमा धूपड़, युवा आयोग के चेयरमैन मुकेश गौड़ की धर्मपत्नी

रेखा गौड़ और डिप्टी सिविल सर्जन डाक्टर सुमन विश्वकर्मा विशिष्ट अतिथि होंगी।